फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death attack on a young man

धार्मिक कार्यक्रम में हुई कहासुनी, घर लौट रहे युवक की धारदार हथियारों से हत्या

Mon, 27 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
death attack on a young man
गांव रोड़ी में 25 जनवरी को एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। दोनों पक्षों में धार्मिक कार्यक्रम में कहासुनी हो गई थी। मृतक के भाई के बयान पर 7 लोगों को नामजद करते केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में मृतक के भाई बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने भाई सुखविंद्र सिंह व सुखदीप सिंह के साथ शनिवार रात्रि गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में गया हुआ था। जहां उनकी मलकीत सिंह नामक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक बार तो मामला शांत हो गया, लेकिन जब वे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस जा रहे थे तो रास्ते में मलकीत सिंह, मेवा सिंह, निशान सिंह, माणक, अमर लाल, सुखा, गुरप्रीत व 8-10 अन्य लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर खड़े थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसके भाई सुखविंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से पिटाई करने उपरांत उस पर धारदार हथियारों से भी वार किया। शोर सुनकर उक्त लोग मौके से फरार हो गए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 25 वर्षीय सुखविंद्र सिंह को सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां रविवार अलसुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर रोड़ी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान मलकीत सिंह व मेवा सिंह वासियान रोड़ी के रुप में हुई है। मृतक सुखविंद्र सिंह निवासी रोड़ी के भाई बलविंद्र सिंह की शिकायत पर इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना रोड़ी में हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी रोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed