फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dead body of a person missing for two days found in Nohar feeder

Sirsa News: नोहर फीडर में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव

Sun, 16 Jun 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person missing for two days found in Nohar feeder
 गांव गुड़िया खेड़ा में नहर में श्रवण को तलाशते गोताखोर । संवाद।
सिरसा। गांव गुड़िया खेड़ा में दो दिन से लापता ग्रामीण 48 वर्षीय श्रवण कुमार का शव शनिवार दोपहर को नोहर फीडर में मिला। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।
विज्ञापन


ग्रामीण रामप्रताप ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद श्रवण कुमार अपने घर से खेत जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर रात तक परिजनों ने उसका इंतजार किया और फोन मिलाया तो फोन नहीं मिला। शुक्रवार सुबह श्रवण की खोज शुरू की गई तो नोहर फीडर नहर के अंदर की तरफ पटरी पर श्रवण की चप्पल मिली। शनिवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की तो दस किलोमीटर दूर नहर में श्रवण का शव मिला। श्रवण कुमार के एक बेटा और बेटी है, जोकि शादीशुदा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed