{"_id":"662a97d01b4ec2f3430c391e","slug":"dc-meeeting-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118881-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व लेबर बढ़ाकर गेहूं उठान कार्य में लाएं तेजी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व लेबर बढ़ाकर गेहूं उठान कार्य में लाएं तेजी : उपायुक्त
Thu, 25 Apr 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। उपायुक्त आर के सिंह ने अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इससे पहले खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों से फसल खरीद व उठान की समीक्षा की।
उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि मंडियों में दिन रात उठान प्रक्रिया चालू रख कर अगले 24 घंटों में मंडियों से गेहूं के उठान में तेजी लाई जाए। इसके लिए ट्रकों व लेबर की संख्या बढ़ाई जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिला की सभी मंडियों में फसल के उठान कार्य में तेजी लाई जाए ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। अनाज मंडियों में लिफ्टिंग कार्य में लगे ठेकेदारों से लगातार संपर्क में रहें और कार्य में कोताही करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सौ अतिरिक्त ट्रक व सौ लेबर की व्यवस्था करके जल्द से जल्द उठान किया जाए। इस कार्य के लिए जो भी जरूरी व्यवस्था हो, उसको पूरा किया जाए।
बैठक में उपायुक्त ने जिला की अनाज मंडियों में गेहूं उठान कार्य की समीक्षा करते हुए की। उन्होंने कहा कि फसल की आवक के बराबर मात्रा में उठान भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि मंडियों में अव्यवस्था न बनें। उन्होंने कहा कि जरूरत अनुसार गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए। सभी खरीद एजेंसियां यह सुनिश्चित करें कि जिला की सभी मंडियों व खरीद केंद्रों में प्रतिदिन फसल की खरीद के साथ-साथ उसका उठान भी साथ-साथ अवश्य करें। उन्होंने कहा कि मौसमी बारिश होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता लिहाजा गेहूं खरीद व उठान के कार्य में लगे कर्मी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें, इस काम में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी लगातार अनाजमंडियों का दौरा करते रहें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, एसडीएम राजेंद्र कुमार, एसीयूटी आकाश, डीआरओ कप्तान सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।