{"_id":"997f40bf476213771344d7dc6e3edada","slug":"daughters-shoulder-at-the-bier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने दिया अर्थी को कांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने दिया अर्थी को कांधा
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय परमार्थ कॉलोनी की गली नंबर दो निवासी विद्या देवी इंसां (80) का शुक्रवार रात को निधन हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने उनकी इच्छानुसार उनके नेत्रदान करवाए तथा शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिनकी अर्थी को उनकी बेटियों व पुत्रवधुओं ने कांधा दिया।
सचखंडवासी माता विद्या देवी इंसां के निधन उपरांत उनके बेटे सतिंद्र इंसां, राजेंद्र इंसां, दर्शन इंसां व पोते गुरप्रीत इंसां व सुखजीत इंसां ने माता की इच्छानुसार उनके नेत्रदान करवाए।
डेरा सच्चा सौदा स्थित अस्पताल के चिकित्सकों ने मौके पर पहुंच कर नेत्र प्राप्त किए। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पूर्व उनकी बेटी राजिंद्र कौर, पुत्रवधु परमजीत कौर, परमजीत इंसां, पोती कसम इंसां, नवनीत इंसां, कंवलजीत इंसां, पौत्रवधु रंजना इंसां, दोहती कुलजिंद्र इंसां ने सचखंडवासी माता विद्या देवी इंसां की अर्थी को कांधा दिया।
विज्ञापन