फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   daughter planned to mother murder, four arrested in case

सिरसा: बेटी ने करवाई मां और उसके करीबी की हत्या, 24 बीघा जमीन के लिए रची थी साजिश

Fri, 17 Jul 2020 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (पंजाब) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
daughter planned to mother murder, four arrested in case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

चोपटा क्षेत्र के नाथूसरी कलां गांव में बीते मंगलवार हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा ली। खुलासे के अनुसार मृतक संतरो देवी की बेटी ने नंबरदार के उकसाने पर 24 बीघा जमीन अपने नाम कराने के लिए अपने बेटे और उसके दोस्तों से मां और उसके करीबी जलंधर सिंह की हत्या करवा दी। सीआईए ने हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नंबरदार की अभी तलाश जारी है।

विज्ञापन


सीआईए सिरसा और चोपटा थाना पुलिस ने गुरुवार को संतरो देवी की बेटी सुमित्रा, उसके दोहते सोनू, दोस्त अजय और रिश्तेदार जसबीर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जब सीआईए ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कुबूलते हुए घटना की जानकारी दे दी। डीएसपी जगत सिंह और सीआईए सिरसा इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि संतरो देवी का भंगु निवासी जलंधर सिंह के साथ करीब चार साल से संबंध थे। इसको लेकर उसकी बेटी सुमित्रा देवी और सोनू संतरो देवी से रंजिश रखता था।
विज्ञापन


संतरो देवी के नाम 24 बीघा जमीन राजस्थान के भाडी गांव में थी। नाथूसरी कलां गांव के ही नंबरदार बृजलाल ने सुमित्रा देवी को बताया कि उसकी मां वह जमीन जलंधर सिंह के नाम करवा रही है, अगर वह अपनी मां को मरवा दे तो पूरी जमीन उसके नाम हो सकती है। सुमित्रा ने अपनी मां को मारने की साजिश शुरू कर दी और इसमें अपने बेटे सोनू निवासी चमारखेड़ा को भी शामिल कर लिया। सोनू ने अपने दोस्त अजय निवासी फतेहाबाद और एक रिश्तेदार जसबीर निवासी किरमारा को साजिश में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार फांदकर घर में घुसे और उतार दिया मौत के घाट

जानकारी के अनुसार सोनू, उसका दोस्त अजय और रिश्तेदार जसबीर नाथूसरी कलां गांव में पहुंचे और नंबरदार से मिले। नंबरदार ने उन्हें शराब पिलाई और साजिश को अंजाम देने भेज दिया। उस रात संतरो देवी और जलंधर सिंह एक ही खाट पर सो रहे थे, जहां दीवार फांदकर पहुंचे और तीनों ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी।

हत्या के बाद सोनू ने अपनी मां सुमित्रा को फोन किया और बताया कि उन्होंने दोनों को मार दिया है। सुमित्रा ने इस बात पर खुश होकर अपने बेटे से कहा- बहुत अच्छा किया और वह अपने हथियार कहीं छुपा दे। आरोपियों ने जिस हथियार से हत्या की थी वह रास्ते में गंदे पानी के नाले में फेंक दिया।

सुबह मामले का पता लगने पर पुलिस ने संतरो देवी के बेटे गौरीशंकर के बयान पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी थी। जांच के 48 घंटे के बाद सीआईए ने सुराग लगाकर सुमित्रा और सोनू को ट्रेस करना शुरू कर दिया। दोनों मां-बेटे अपने मामा के घर पहुंचे और पता किया कि पुलिस पूछताछ के लिए तो नहीं आई।

तभी सीआईए की टीम ने मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद दोस्त अजय और रिश्तेदार जसबीर को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव का नंबरदार बृजलाल अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दोहरे हत्याकांड मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या को अंजाम महिला की बेटी और दोहते ने अपने दोस्त और रिश्तेदार के साथ मिलकर दिया है। वहीं गांव के नंबरदार की भी इसमें भूमिका है और उसी ने साजिश रची थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जगत सिंह, डीएसपी ऐलनाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed