फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DAP stock runs out in the district, 52 thousand DAP bags will reach on Monday

जिले में डीएपी का स्टॉक खत्म, सोमवार को पहुंचेंगे 52 हजार डीएपी बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
DAP stock runs out in the district, 52 thousand DAP bags will reach on Monday
सिरसा। धान की कटाई के साथ ही किसान गेहूं व सरसों की बिजाई करने के लिए खेतों को जोत रहे हैं लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। जिससे बिजाई में देरी हो रही है। जिले में डीएपी का केवल 100 एमटी स्टॉक ही बचा हुआ है और वह भी निजी दुकानों पर पड़ा है। डीएपी का 52 हजार बैग का अगला रैक रेलगाड़ी के माध्यम से सोमवार तक सिरसा पहुंचेगा।
विज्ञापन

किसान बिजाई के लिए डीएपी खाद की बाट जोह रहे हैं। सरकारी व निजी दुकानों पर स्टॉक खत्म हो गया है। कृषि विभाग द्वारा खाद की मांग की जा रही है लेकिन समय रहते वह जिले में नहीं पहुंच पा रही है। डीएपी की मांग को देखते हुए 52 हजार बैग रेल माध्यम से सोमवार को सिरसा पहुंचेंगे लेकिन इसमें से फतेहाबाद जिले को स्टॉक भी मिलना है। अगर नवंबर माह के पहले 15 दिनों में बिजाई नहीं होती तो रबी फसल करीब 20 दिनों की देरी से बिजाई होगी।
विज्ञापन

बिजाई के लिए दोबारा तैयार करना होगा खेत
धान की कटाई के बाद अगर समय रहते रबी फसलों की बिजाई नहीं की गई तो किसानों को खेतों में दोबारा पानी लगाकर बिजाई के लिए तैयार करना होगा। जिले के अधिकतर भाग में धान की खेती होती है। इसलिए किसान कोशिश करता है कि धान के खेत में नमी रहते ही रबी फसल की बिजाई कर दें। ताकि गेहूं पछेती ना हो और अच्छा उत्पादन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक जिले में करीब 52 हजार बैग डीएपी पहुंचेंगे। मुख्यालय द्वारा फैसला लिया जाएगा की सिरसा और फतेहाबाद के लिए कितना-कितना स्टॉक दिया जाना है।
-सुखदेव सिंह, स्टॉक इंचार्ज, कृृषि विभाग सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed