फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   DAP fertilizer is being distributed under police supervision, with only two bags per farmer.

Sirsa News: पुलिस की निगरानी में बंट रही डीएपी खाद, प्रति किसान को मात्र दो बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer is being distributed under police supervision, with only two bags per farmer.
​डिंग मंडी। खाद वितरण केंद्र के बाहर लगी किसानों की भीड़। संवाद
डिंग मंडी। डिंग मंडी खाद वितरण केंद्र पर बुधवार को सुबह किसानों को डीएपी खाद वितरित की गई। ऐसे में सुबह छह बजे से ही आसपास के गांव डिंग, मोचीवाली, जोधकां, डिंग रोड, पतली डाबर, बगुवाली, मौजुखेड़ा, सुचान, शेरपुरा, ताजिया, गदली और नारायणखेड़ा सहित दर्जनों गांवों के किसान मंडी पहुंच गए।
विज्ञापन


रबी फसल की बिजाई की तैयारी को देखते हुए किसानों में खाद लेने की होड़ लगी हुई है। किसानों ने बताया कि सोसाइटी की ओर से प्रति किसान को दो बैग डीएपी वितरित किए गए। जो सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक कुल 452 बैग किसानों में बांटे गए। वितरण व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती खाद वितरण केंद्र पर की गई।
विज्ञापन


दो बैग से खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही

किसान रमेश मील ने बताया कि सरसों की बिजाई का समय है, लेकिन मात्र दो बैग मिलने से खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही। गांव नहराणा के किसान भीम भादू ने कहा कि पहले से ही सेम की समस्या है और अब गेहूं की तैयारी भी करनी है, लेकिन दो बैग से जरूरत पूरी नहीं होती। वहीं, नहराणा के ही किसान पवन धेतरवाल, आनंद सहारण और अशोक नागल ने कहा कि उनके गांव में सोसाइटी तो है, परंतु पिछले दो साल से वहां खाद नहीं आ रही। ऐसे में किसानों को डिंग मंडी, भट्टू और सिरसा जाकर खाद लेनी पड़ती है, जिससे अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है। किसानों ने प्रशासन से खाद आपूर्ति को नियमित और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed