फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali SP took stock of the security of polling booths

Sirsa News: डबवाली के एसपी ने लिया मतदान बूथों की सुरक्षा का जायजा

Thu, 25 Apr 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dabwali SP took stock of the security of polling booths
फ्लैग मार्च निकालते जवान।
सिरसा। डबवाली के एसपी सुमेर सिंह ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए बने मतदान केंद्रों और मतदान बूथों की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को अधिकतम मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी के निर्देश पर डबवाली पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ कई थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कानून का पालन करने का संदेश जा रहा है। लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

लोगों से कहा गया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून संगत कार्य करें। गड़बड़ी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान एसपी सुमेर सिंह ने गांव डबवाली, शेरगढ़, लोहगढ़, अबूबशहर, गंगा, कालुआना, चौटाला क्षेत्र के कई संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों, ग्राम प्रधानों और गणमान्य लोगों के सुझाव और जानकारी भी ली। कई स्कूलों में बनने वाले पोलिंग बूथों का दौरा कर वहां पेयजल, बिजली, सुरक्षा, धूप आदि से बचाव की भी जानकारी ली गई। स्कूलों में शौचालय, कमरों की संख्या और उनसे जुड़े मतदाताओं की संख्या भी जानी।

मतदान केंद्र तक आने वाले सभी मार्गों का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस एवं अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए उनकी चौड़ाई भी परखी गई। मतदान केंद्र तक आने वाले मार्गों एवं पड़ोस में स्थित घरों का नक्शा भी बनाया गया। मतदान केंद्रों पर शौचालय समेत भवन के बारे में भी जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed