फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali railway station's look changed, PM will inaugurate it on 22nd

Sirsa News: डबवाली रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, प्रधानमंत्री 22 को करेंगे उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dabwali railway station's look changed, PM will inaugurate it on 22nd
मंडी डबवाली का रेलवे स्टेशन का मुख्य गेट कुछ इस प्रकार बना है आकर्षक। 
डबवाली। डबवाली के रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया गया है। इस पर अमृत भारत योजना के तहत लगभग 13.22 करोड़ रुपये की लागत आई है। अब डबवाली रेलवे स्टेशन का 22 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री 22 मई को राजस्थान के बीकानेर दौरे के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से डबवाली के अलावा तैयार कई अन्य रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की सूचना के बाद से ही शहर में खुशी की लहर है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि रेलवे स्टेशन की पूरी तरह से सूरत बदल दी गई है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर इन सुविधाओं का हुआ विस्तार

- एसी वेटिंग रूम

- वीआईपी रूप

- नए बुकिंग ऑफिस का निर्माण

- दिव्यांगजनों के लिए फ्रेंडली टॉयलेट

- सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार

- एंट्री, एग्जिट, पोर्च, पार्किंग, लैंडस्केपिंग

- वेटिंग हॉल का नवीनीकरण

- यात्रियों के लिए सूचना प्रणाली का उन्नयन

- नए फर्नीचर की व्यवस्था

- आकर्षक चित्रकारी

अंग्रेजों के जमाने का बना है रेलवे स्टेशन, पुरानी सूरत बरकरार

रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेश मित्तल ने बताया कि डबवाली रेलवे स्टेशन का पुराना इतिहास रहा है। यह स्टेशन अंग्रेजों के जमाने से रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 1903 में यहां छोटी रेलवे लाइन बनी थी, जिसे मीटर गेज बोलते थे। इसके बाद 1979 में बड़ी लाइन बनी, जिसे ब्रॉड गेज बोला जाता था। यह लाइन बठिंडा से सूरतगढ़ तक डाली गई थी जो आर्मी की सहूलियत के लिए थी। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे समय बिता डबवाली रेलवे स्टेशन को मॉडर्न स्टेशन घोषित किया गया। बाद में लंबी दूरी की गाड़ियां, मालगाड़ियां चलने लगीं और आने-जाने की सहूलियत के साथ व्यापारिक दृष्टि से आमजन को फायदा हुआ। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अब डबवाली रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया और स्टेशन का नए सिरे से निर्माण हुआ है और स्टेशन का नवीनीकरण कर उसे एक भव्य रूप दिया गया है और समय की मांग के मुताबिक काफी बदलाव भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed