फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali railway station will be inaugurated today, Governor will participate

Sirsa News: डबवाली रेलवे स्टेशन का आज होगा उदघाटन, राज्यपाल करेंगे शिरकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dabwali railway station will be inaugurated today, Governor will participate
रेलवे व प्रशासनिक अ​धिकारी   मौके का मुआयना करते हुए।
डबवाली। अमृत भारत योजना के तहत बने मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 22 मई को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से करेंगे। इसके लिए बुधवार को बड़े स्तर पर तैयारियां की गईं। वहीं, उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष रूप से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय डबवाली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को उतर-पश्चिम रेलवे जयपुर के एजीएम अशोक माहेश्वरी, पीसीसीएम सीमा शर्मा, डबवाली के एसडीएम अर्पित संगल सहित अन्य अधिकारी डबवाली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। रेलवे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर एजीएम अशोक माहेश्वरी ने बताया कि मंडी डबवाली स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया के सुनियोजित विकास, आगमन और प्रस्थान की बेहतर व्यवस्था और पार्किंग स्पेस में सुधार किया गया है। इन कार्यों के होने से स्टेशन आने वाले यात्रियों की आवाजाही में आसानी होगी और वाहनों का सही तरीके से आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्लेटफाॅर्म पर प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों के लिए प्लेटफाॅर्म शेल्टर प्रदान किए गए हैं, जो गर्मी और बरसात के मौसम में यात्रियों को सुविधा प्रदान करेंगे। उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ और आरामदायक अनुभव प्रदान करने के लिए आधुनिक शौचालयों का निर्माण व सुधार किया गया है।
उन्होंने कहा कि अमृत भारत मंडी डबवाली स्टेशन के पुनर्विकास होने के बाद स्टेशन आधुनिकता और दक्षता का प्रतीक बन गया है। यह स्टेशन रेलवे के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं में नए मानक स्थापित करेगा, साथ ही क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करेगा।

एजीएम ने कहा कि मंडी डबवाली स्टेशन पर जो यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं। उनमें नए स्टेशन भवन का निर्माण, प्रवेश और निकास द्वार पर पोर्च का निर्माण, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, पर्याप्त और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश हॉल, वेटिंग हॉल, स्टेशन भवन के अग्रभाग का सुधार, नए प्लेटफाॅर्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

इसके साथ नए शौचालय ब्लॉक, वाटर बूथ, बेहतर साइनेज, प्लेटफाॅर्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड और फुट ओवर ब्रिज शामिल हैं। इस मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारियों के अलावा, रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेश मित्तल, स्टेशन अधीक्षक होशियार सिंह, शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी व स्थानीय रेलवे स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed