फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali police got 16 riders, 2 PCR and 2 Durga Shakti vehicles, security arrangements will be strengthened

Sirsa News: डबवाली पुलिस को मिली 16 राइडर, 2 पीसीआर व 2 दुर्गा शक्ति गाड़ियां, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Sat, 27 Apr 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 27 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dabwali police got 16 riders, 2 PCR and 2 Durga Shakti vehicles, security arrangements will be strengthened
राइडर को हरी झंडी दिखा रवाना करते एसपी सुमेर सिंह।
डबवाली। डबवाली पुलिस को 16 राइडर, 2 पीसीआर व 2 दुर्गा शक्ति गाड़ियां मिली हैं। शुक्रवार को डबवाली के पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद सभी राइडर्स व पीसीआर तथा दुर्गा शक्ति गाड़ियां जिले के अपने-अपने थाना क्षेत्र में पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने कहा कि इतनी संख्या में बाइक राइडर, पीसीआर व गाड़ियों की तैनाती से पुलिस कर्मचारी प्रभावी ढंग से पेट्रोलिंग और गश्त कर पाएंगे। ऐसे में जिला डबवाली पुलिस में यह प्रयोग काफी लाभदायक साबित होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डबवाली क्षेत्र के कई गांव व शहरों में काफी गलियां ऐसी हैं, जहां पर पुलिस की बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती, ऐसे में इन दुपहिया वाहनों से वहां आसानी से पहुंचा जा सकेगा। बाइक राइडर हर तंग गलियों में भी पहुंच कर अपराध को रोकने का काम करेंगे। यह बाइक राइडर्स संवेदनशील एरिया बैंक, स्कूल-कॉलेज, बाजारों आदि जगहों पर गश्त कर अपराध को रोकने के अलावा ट्रैफिक को नियंत्रण करने का भी कार्य करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाइक राइडर, पीसीआर व दुर्गा शक्ति की गाड़ियां सभी सुविधाओं से लैस हैं। यह बाइक राइडर, पीसीआर, दुर्गा शक्ति की गाड़ियां दिन और रात 12-12 घंटे की शिफ्ट में गश्त पर रहेंगी। सभी राइडरों व गाड़ियों में जीपीएस लगा हुआ है। इसके लिए पुलिस ने समय सारणी भी तैयार की है। इन बाइक राइडरों, पीसीआर व दुर्गा शक्ति की गाड़ियां तैनात करने से जिले में पुलिस की उपस्थिति भी बढ़ेगी। यह राइडर किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार, किशोरी लाल व शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कमार, सदर थाना प्रभारी प्रताप सिंह, ओढ़ां चौकी प्रभारी अनिल कमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी सुभाष चंद्र सहित अनेक पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed