{"_id":"6a396b7b8f0c9d802b0a0590","slug":"dabwali-police-attack-two-accused-caught-with-4889-grams-of-opium-and-6160-grams-of-heroin-sirsa-news-c-128-1-sir1004-160390-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली पुलिस का अटैक: 48.89 ग्राम अफीम और 6.160 ग्राम हेरोइन संग दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली पुलिस का अटैक: 48.89 ग्राम अफीम और 6.160 ग्राम हेरोइन संग दो आरोपी दबोचे
Mon, 22 Jun 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 48.890 ग्राम अफीम और 6.160 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोरीवाला चौकी प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने रामपुरा बिश्नोइयां से रत्ताखेड़ा रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम को 48.890 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अफीम सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी चंद्र मुकेश को भी काबू कर लिया। वहीं चौकी देसूजोधा प्रभारी एएसआई जयवीर सिंह की टीम ने देसूजोधा क्षेत्र में छापा मारकर लखवीर सिंह को 6.160 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने कहा कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद