फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dabwali nagar parishad budget

Sirsa News: 39.55 करोड़ का बजट पेश, आय 28 करोड़ और खर्च 45 करोड़

Thu, 19 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
dabwali nagar parishad budget
डबवाली नगर परिषद को म्युनिसिपल संपत्तियों की बिक्री से 3 करोड़ और लीज से 50 लाख की होगी आय
विज्ञापन

फोटो - 33
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगर परिषद मंडी डबवाली में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। इसमें परिषद की आय और व्यय की रूपरेखा सदन के समक्ष रखी गई। अध्यक्षता नगर परिषद के चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने की। कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने आगामी वित्तीय वर्ष के प्रस्तावित बजट का ब्योरा प्रस्तुत किया।
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 फरवरी 2026 तक परिषद की कुल आय 28 करोड़ और खर्च 45 करोड़ दर्ज किया गया है। बैठक में पार्षदों और अधिकारियों के बीच बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और बहस हुई। प्रस्तुत बजट के अनुसार, नगर परिषद की कुल अनुमानित आय 39.55 करोड़ और व्यय 48.86 करोड़ रखा गया है। इसमें शहर के विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। आय का सबसे बड़ा हिस्सा सरकारी ग्रांट और ऋण से आता है जो लगभग 25 करोड़ के आसपास है।
विज्ञापन

परिषद के लेखाकार सुरेश शर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स से 1 करोड़, फायर टैक्स से 22 लाख और बिजली ड्यूटी से 50 लाख की आय का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, म्युनिसिपल संपत्तियों की बिक्री से 3 करोड़ और लीज से 50 लाख की आय अपेक्षित है। इसके साथ ही डेवलपमेंट चार्ज, सीएलयू और रोड कट चार्ज जैसी विभिन्न मदों से भी आय की संभावना शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष रूप से बैंक ब्याज से ही 3 करोड़ से अधिक आय दिखाना परिषद की जमा पूंजी की स्थिति को स्पष्ट करता है। सरकारी सहायता के अंतर्गत केंद्र वित्त आयोग से 6.21 करोड़ और राज्य वित्त आयोग से 13.43 करोड़ प्राप्त होने का अनुमान है जो यह दर्शाता है कि परिषद की आर्थिक व्यवस्था काफी हद तक सरकारी ग्रांट पर निर्भर है।
बैठक के दौरान कई पार्षदों ने टैक्स और फीस से कम हो रही आय पर चिंता व्यक्त की और राजस्व बढ़ाने के ठोस उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी वित्तीय वर्ष में आय के स्रोत बढ़ाने और वसूली प्रणाली को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 मार्च को दोबारा बैठक होगी जिसमें शहर के विकास कार्यों और पार्षदों के सुझावों पर चर्चा की जाएगी।

वार्ड दो के दीपक बाबा, वार्ड दो की सुलेखा गर्ग, वार्ड दो की मोनिका, वार्ड 17 के संदीप शर्मा, वार्ड 20 की अलका रविंद्र बिंदु और वार्ड 21 के सुनील छिंदा शामिल थे। सरकार की ओर से मनोनीत तीनों पार्षद मौजूद थे। बैठक में वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल सहित कई पार्षद अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed