फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dabwali hospital receives ultrasound machine as donation

Sirsa News: डबवाली के अस्पताल को दान में मिली अल्ट्रासाउंड मशीन, बाद जल्द शुरू होगी सुविधा

Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dabwali hospital receives ultrasound machine as donation
डबवाली का नागरिक अस्पताल।
डबवाली। नागरिक अस्पताल में वर्षों से लंबित अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग अब पूरी होने वाली है। हाल ही में अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद इस दिशा में उम्मीद जगी थी। उसे मजबूत करने का काम दानदाताओं ने किया है। एक दानदाता ने अल्ट्रासाउंड मशीन ही नागरिक अस्पताल को दान में दे दी है, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के मुद्दे को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाया गया था। ऐसे में जहां राजनीतिक लोग आगे आए और पत्राचार को आधार बनाया। इसके साथ साथ मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों से मुलाकात की। इसी दिशा में अब समाजसेवी भी लोगों की सेवा में आगे आए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखवंत सिंह ने बताया कि डॉ. चरणजीत कौर मान (लंबीवाले) के निधन के उपरांत उनके परिजनों की ओर से यह मशीन अस्पताल को दान की गई हैं। मशीन के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुमति मिलने के बाद इसे सक्रिय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि यह मशीन अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लंबे समय से लोगों की ओर से अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे खासतौर पर महिलाओं और गर्भवती मरीजों को काफी राहत मिलेगी।




हर माह 180 गर्भवतियों को निजी केंद्रों से कराना पड़ता था अल्ट्रासाउंड

डबवाली नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 125 महिलाएं महिला रोग विशेषज्ञ से परामर्श के लिए आती हैं। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण उन्हें निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता था। यह न केवल महंगा, बल्कि समय और संसाधनों की दृष्टि से भी असुविधाजनक था। हर माह आयोजित होने वाले पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आने वाली लगभग 170–180 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड भी निजी संस्थानों में करवाए जाते थे। इसका खर्च सरकार को वहन करना पड़ता था। अब यह सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाने से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी खर्च में भी कटौती संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed