फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cyclothon-2 will enter Sirsa on April 26 to spread the message of de-addiction

Sirsa News: नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए 26 अप्रैल को सिरसा में प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन-2

Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cyclothon-2 will enter Sirsa on April 26 to spread the message of de-addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर 26 अप्रैल को साइक्लोथॉन-2 फतेहाबाद की तरफ से सिरसा में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन का जिले में जनभागीदारी के साथ स्वागत किया जाएगा। यह साइकिल यात्रा जिलावासियों को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने जिलावासियों से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध चलाई जा रही इस मुहिम से जुड़ने व साइक्लोथॉन में भागीदारी के लिए हरियाणा उदय पोर्टल https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पांच अप्रैल को हिसार से ‘एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम’ थीम पर आधारित साइक्लोथॉन-2.0 की शुरुआत की जाएगी। यह साइकिल यात्रा सिरसा जिले में 26 अप्रैल को प्रवेश करेगी और 27 को जिले में समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि आमजन में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साइकिल यात्रा का रूट मैप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed