फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cyber Police arrested two accused form Rajsathan

Sirsa News: ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने राजस्थान से पकड़े दो आरोपी

Sat, 15 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
cyber Police arrested two accused form Rajsathan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो युवकों को राजस्थान के जोधपुर व सूरतगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

आरोपियों की पहचान तरुण निवासी वार्ड नंबर 17 सूरतगढ़ राजस्थान व प्रदीप कुमार निवासी श्रीसुरपुरा जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। इस मामले में गांव केलनियां निवासी अमित कुमार ने 3 सितंबर 2024 को साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। अमित कुमार ने शिकायत में बताया कि 7 अगस्त 2024 को उसे एक कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने कहा कि वे गुगल कंपनी की एक शाखा में बात कर रहे हैं जो कंपनी और ग्राहक के बीच काम करती है। उन्होंने कहा कि आपको कंपनी के उत्पादों का फीडबैक टास्क पूरा करने के बाद मोटे मुनाफे के साथ बोनस भी मिलेगा। उसने लालच में आकर उनकी वेबसाइट पर पंजीकरण करवा लिया और एक लॉगिन आईडी बनाकर एक लाख 79 हजार रुपये का निवेश कर दिए। इसके बाद वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो 5 लाख 33 हजार रुपये की डिमांड की गई। राशि ज्यादा होने के कारण उसने अपनी राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो वेबसाइट बंद हो गई थी। इसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में अभियोग दर्ज कर करवाया।
विज्ञापन


जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की विशेष टीम ने सुराग जुटाते हुए घटना में संलिप्त आरोपी तरुण को सूरतगढ़ से काबू कर उसकी निशानदेही पर 10 हजार रुपये बरामद किए। इसके अलावा आरोपी प्रदीप को जोधपुर क्षेत्र से काबू कर मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि अभियोग की जांच जारी है। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के नेटवर्क में संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed