फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cyber fraud with old man

Sirsa News: फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग को फंसाया, 3.93 लाख ठगे

Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud with old man
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन


फोटो 25


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अमित कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर गांव भादड़ा निवासी एक रिटायर्ड बुजुर्ग से 3 लाख 93 हजार 700 रुपये ठगे थे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि कालांवाली क्षेत्र निवासी एक रिटायर्ड बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुजुर्ग की दोस्ती फेसबुक पर जेनी विलो नाम की महिला से हुई थी। कुछ समय तक बातचीत के बाद कथित महिला ने उसे विदेश से गिफ्ट भेजने का भरोसा दिए। ठगों ने इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये ऐंठने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर साइबर क्राइम थाना सिरसा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
ऐसे की ठगी
ठगों ने कुरियर चार्ज, फॉरेन एक्सचेंज और इनकम टैक्स के नाम पर पैसे मांगे। उन्होंने पाउंड को भारतीय मुद्रा में बदलने का बहाना भी बनाया। पीड़ित को अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया। इस तरह बुजुर्ग से कुल 3 लाख 93 हजार 700 रुपये की ठगी की गई।

कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा
जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल किया गया भारतीय स्टेट बैंक का खाता अमित कुमार के नाम पर मिला। पुलिस ने बैंक खाते और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित कुमार मूल रूप से गांव विश्फी, जिला मधुबनी, बिहार का निवासी है और फिलहाल सरदारपुर, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा में रह रहा था। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान ठगी में शामिल अन्य लोगों और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed