फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youths snatched earrings from ears of elderly woman walking outside house in Sirsa

Sirsa: बदमाशों का आतंक, घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला के कानों की युवकों ने झपटी बालियां

Thu, 07 Sep 2023 01:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Sep 2023 01:12 PM IST
सार

सिरसा के एमआईटीसी कॉलोनी निवासी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग वेदप्रकाश बुधवार देर शाम को घर से बाहर गली में टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान पीछे से मुंह बांधे हुए एक युवक पैदल बुजुर्ग महिला के पास पहुंचता है और झपटा मारकर बुजुर्ग के कान की बाली छीन ली।

विज्ञापन
Youths snatched earrings from ears of elderly woman walking outside house in Sirsa
बुजुर्ग महिला की बाली झपटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में घर के बाहर गली में टहल रही एक बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां झपटकर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश फरार हो गए। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार एमआईटीसी कॉलोनी निवासी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग वेदप्रकाश बुधवार देर शाम को घर से बाहर गली में टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान पीछे से मुंह बांधे हुए एक युवक पैदल बुजुर्ग महिला के पास पहुंचता है और झपटा मारकर बुजुर्ग के कान की बाली छीन ली। तभी एक अन्य युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहा पहुंच गया और उक्त युवक को  मोटरसाइकिल पर सवार कर वहां से फरार हो गए। बुजुर्ग महिला ने शोर मचाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन उक्त दोनों आरोपी भागने में कामयाब हो गए। वहीं पूरी घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रही है। पीड़ित परिवार की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


प्रीतनगर में भी हुई थी छीना झपटी की वारदात 
बीते मंगलवार को भी शहर के प्रीतनगर क्षेत्र में एक छीना झपटी की वारदात को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। उक्त आरोपी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हुए । जिसके बाद कीर्तिनगर चौकी में पुलिस की ओर से मामला भी दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed