फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Udta Punjab, Udta Sirsa, Drugs in sirsa, Drugs Padling, Heroine, Chitta, Sirsa

पंजाब के साथ ‘उड़’ रहा है सिरसा भी

Mon, 20 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 20 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Udta Punjab, Udta Sirsa, Drugs in sirsa, Drugs Padling, Heroine, Chitta, Sirsa
ड्रग्‍स - फोटो : Azeem Ansari

संतों की नगरी सिरसा में भी युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। तंबाकू, सिगरेट, गुटखा व शराब का चलन तो काफी समय से बढ़ रहा था, लेकिन अब जानलेवा ड्रग्स हेरोइन ‘चिट्टा’ युवा वर्ग में तेजी से फैलता जा रहा है। पंजाब के रास्ते सिरसा में बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी हो रही है। पंजाब की भांति सिरसा में भी हेरोइन को चिट्टा के नाम से पुकारा जाता है। इसका सेवन इतना खतनाक है कि लगातार एक सप्ताह तक इसका सेवन करने वाला इसका गुलाम होकर रह जाता है।

विज्ञापन


जिले में हेरोइन की तस्करी व खपत को देखकर पुलिस प्रशासन भी हैरान है। पिछले छह महीने में इसका नशा बहुत तेजी से फैला है। इसी का परिणाम है कि रानियां, कालांवाली, रोड़ी व मंडी डबवाली क्षेत्र हेरोइन तस्करी का गढ़ बन चुके हैं। सिरसा शहर में भी बड़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आता जा रहा है। हालात यह हो चुके हैं कि शहर के कुछ होटलों में भी हेरोइन युवाओं को बेची जाती है।
विज्ञापन


इसी महीने ही सीआईए पुलिस ने पुरानी कचहरी रोड स्थिति होटल में दबिश देकर होटल मालिक को हेरोइन सहित रंगे हाथों काबू किया। जिला पुलिस विभिन्न स्थानों से तस्करों के कब्जे से अब तक करीब आधा किलो हेरोइन बरामद चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ग्राम हेरोइन की कीमत चार हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी कि 20 लाख रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त की जा चुकी है। जिस हिसाब से तस्करी हो रही है, उस हिसाब से पुलिस की ये सफलता बहुत कम है। समाज सेवा संस्था अनुभवी चिकित्सक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एलसी शर्मा का कहना है कि नशे के कारण ही युवाओं में आपराधिक प्रवृति पैदा हो रही है। अगर पंजाब से हो रही तस्करी पर लगाम नहीं लगी तो सिरसा में भी हालात काफी खराब हो जाएंगे।

कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं ज्यादा खरीददार
हेरोइन का नशा करने वालों में सबसे ज्यादा कॉलेज में पढ़ने वाले युवा शामिल है। पिछले दिनों शहर के शक्ति नगर क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। उससे पता चला कि वह अपने दोस्तों को हेराइन सप्लाई करने आया था। डिंग पुलिस द्वारा भावदीन क्षेत्र में पकड़े दो तस्करों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि तस्कर अपनी मार्केट बनाने के लिए पहले फ्री में हेरोइन उपलब्ध कराते हैं, फिर सात-आठ दिनों में ही इसका आदी होने पर उन्हें इसका गुलाम बना देते हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि सिरसा जिले में हेरोइन पंजाब के तरनतारण व फिरोजपुर जिले से आती है। ये इलाका पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है। हेरोइन का नशा अफीम व स्मैक के नशे से ज्यादा खतरनाक होता है। यह नशा काफी महंगा है और जानलेवा भी। नशे की पूर्ति करने के लिए इसके शिकार युवा अपराध करने से गुरेज नहीं करते।

दो राज्यों की सीमा से सटा है सिरसा
सिरसा जिला पंजाब व राजस्थान सीमा से सटा हुआ है। जिले का कालांवाली व डबवाली विधानसभा क्षेत्र पंजाब सीमा से लगाता है और ऐलनाबाद, चौपटा व रानियां क्षेत्र राजस्थान सीमा से सटा है। यहां से अफीम, चूरापोस्त व शराब की तस्करी कई दशकों से होती आ रही है। खास बात यह है कि पंजाब में जिस भी ड्रग का प्रचलन बढ़ा, उसी ड्रग की चपेत में सिरसा जिला तेजी से आता गया। चाहे वो मेडिकल नशा हो या स्मैक। सबसे ज्यादा खराब हालत डबवाली, कालांवाली व रानियां विधान सभा क्षेत्र की है। डबवाली व कालांवाली क्षेत्र तो ड्रग कारोबार के अड्डे बन गए हैं। समय रहते नकेल नहीं कसी गई तो नशे के गिरफ्त में आने वाले युवाओं की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी।

50 किलो अफीम, 1800 किलो चूरा पोस्त जब्त
नशा कारोबारियों के खिलाफ जिला पुलिस के विशेष अभियान में पिछले वर्ष से लेकर आज तक करीब 50 किलोग्राम अफीम व 1800 किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त किया जा चुका है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत करीब 450 मामले दर्ज किए। तस्करों से पुलिस ने 150 ग्राम स्मैक ,500 ग्राम हेरोइन व 70 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसके अलावा करीब 800 लोगों पर शराब तस्करी का केस दर्ज किया और 25 हजार देसी शराब व  साढ़े छह हजार अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं।


जी-जान से जुटी हुई है पुलिस
मादक पदार्थ व शराब की तस्करी के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस जी-जान से जुटी हुई है। काफी संख्या में तस्करों को रंगे हाथों दबोचा गया है। इसके लिए पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चला रखा है। तस्करों से पूछताछ कर इसके मुख्य सप्लायरों का पता लगाया जा रहा है। मुखबिरों का जाल बिछाकर नशे के मुख्य सौदागरों को जल्द ही दबोचा जाएगा। पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिया हुआ है कि सीमा पर हर दम चेकिंग अभियान जारी रहे। काफी हद तक इसके सार्थक परिणाम आने शुरू हुए है और जल्द ही पुलिस नशे बड़े सौदागरों तक पहुंच जाएगी।
- सतेंद्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed