फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Two accused arrested for conducting fetal sex test with urine in Sirsa of Haryana

Sirsa: हथेली पर पेशाब में दवा मिलाकर बताते थे गर्भ में लड़का है या लड़की, देसी दवाखाने से दो को धरा

Tue, 06 Sep 2022 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

यूरिन की जांच कर आरोपी बोला कि गर्भ में लड़की है। टीम ने दो आरोपियों को काबू किया है। चूरन और देसी दवाई देने वाले व्यक्ति ने नब्ज जांचने के बाद लड़की होने की आशंका जताई थी। 25 हजार में जांच के लिए  सौदा हुआ था। आरोपी ने साथी को मानसा से बुलाकर यूरिन सैंपल के लिए थे।

विज्ञापन
Two accused arrested for conducting fetal sex test with urine in Sirsa of Haryana
भ्रूण लिंग जांच मामले में कार्रवाई करते हुए पीएनडीटी टीम के सदस्य। पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में पेशाब को हथेली पर लेकर उसमें दवाई मिलाकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पीएनडीटी टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों टेंट लगाकर चूरन व देसी दवाई बेचने का काम करते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस ने पीएनडीटी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीएनडीटी टीम के इंचार्ज दीपक कंबोज ने बताया कि शहर के बरनाला रोड पर एक तंबू लगाकर देसी दवाई बेचने वाले व्यक्ति की भ्रूण लिंग जांच करने की शिकायत आई थी। इसके बाद उन्होंने जमाल एमओ डॉ. संकेत सेतिया, दड़बा एमओ डॉ. अवतार सिंह की टीम का गठन किया और एक डिकोय तैयार किया। टीम के सदस्य डिकोय को लेकर बरनाला रोड स्थित आरोपी पाली नाथ निवासी बप्पा के पास पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Haryana: प्रदेश में बने दो कुश्ती संघ, BJP सांसद-मंत्री आमने-सामने, एक-दूसरे की कार्यकारिणी को बता रहे फर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पाली ने पहले डिकोय की नब्ज की जांच की। इसके बाद उसने महिला के गर्भ में लड़की होने की आशंका जाहिर की। ऐसे में उसने भ्रूण लिंग जांच के लिए अन्य व्यक्ति को बुलाने की बात कही और 25 हजार रुपये लगने का कहा। टीम ने आरोपी को 25 हजार रुपये जमा करवा दिए।


यह भी पढ़ें: Haryana: कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को जारी किए 20118 ट्यूबवेल कनेक्शन, 9586 को जल्द देंगे

आरोपी पाली नाथ ने अपने साथी जस्सा नाथ अथवा एजेंट से संपर्क किया। एजेंट मानसा से सिरसा में जांच करने के लिए पहुंचा। एजेंट पन्नी वाला मोटा का निवासी था। आरोपी ने गर्भवती के यूरिन के सैंपल लिए और उसे हथेली पर रखकर एक दवाई का उसमें मिश्रण किया। इसके बाद गर्भ में लड़की होने की बात कही।

टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और मामले की शिकायत पुलिस को दी है। टीम ने पाली नाथ से 23 हजार और एजेंट के पास से दो हजार रुपये की रिकवरी हुई है। पीएनडीटी इंचार्ज ने बताया कि गर्भ में दवाई से लड़की को लड़का बनाने की कोई भी दवा नहीं है। ऐसे आरोपी लोगों को धोखे में रखकर उनसे रुपये ऐंठते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed