फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20118 tubewell connections issued to agricultural tubewell consumers in Haryana

Haryana: कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को जारी किए 20118 ट्यूबवेल कनेक्शन, 9586 को जल्द देंगे

Mon, 05 Sep 2022 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह डीएचबीवीएन के 11 सर्कलों के अधिकारियों की बैठक ली। 20118 कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए हैं। शेष उपभोक्ताओं को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है। ढिलाई बरतने वाले ठेकेदारों/एजेंसियों/फर्मों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
20118 tubewell connections issued to agricultural tubewell consumers in Haryana
बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि 29704 कृषि नलकूप उपभोक्ताओं ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। जिनमें से दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 20118 उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष उपभोक्ताओं को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

   
वह सोमवार को हिसार में स्थानीय ब्लू बर्ड में डीएचबीवीएन के अंतर्गत आने वाले 11 सर्कल के अधिकारियों के साथ लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन, ट्रांसफार्मर, कंडेक्टर व बिजली पोल की उपलब्धता के बारे में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में निगम के एमडी पीसी मीणा, मुख्य अभियंता (हिसार जोन) रजनीश गर्ग सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

 

उन्होंने सर्कल के अंतर्गत आने वाले सभी अधिकारियों एवं ठेकेदारों को 9586 लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन किसानों को शीघ्र उपलब्ध करवाने की हिदायत दी है। टयूबवेल कनेक्शन देने में ढलाई करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैटेरियल सप्लाई के परचेज ऑर्डर को पूरा करने में ढिलाई नहीं होनी चाहिए। निर्माणाधीन 33 केवी सब-स्टेशन (निर्माणाधीन) के कार्यों की समीक्षा करते हुए एजेंसी के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एमडी पीसी मीणा ने ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया, निर्माणाधीन 33 केवी सब-स्टेशन सहित अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर निगम के अधीक्षण अभियंता एसएस राय, कार्यकारी अभियंता विजेंद्र लांबा, अनिश अरोड़ा, भीमसेन सहित विभिन्न सर्कलों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed