{"_id":"63ec8b71a51de374170fea64","slug":"three-miscreants-looted-eleven-thousand-at-gunpoint-from-dhaba-karonda-in-sirsa-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: ढाबा कारिंदे से पिस्तौल के बल पर तीन बदमाशों ने 11 हजार रुपये लूटे, तस्वीरें सीसीटीवी में रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: ढाबा कारिंदे से पिस्तौल के बल पर तीन बदमाशों ने 11 हजार रुपये लूटे, तस्वीरें सीसीटीवी में रिकॉर्ड
Wed, 15 Feb 2023 01:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:06 PM IST
सार
सिरसा में तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा ढाबे पर लूट की वारदात को अंजाम देने घटना सामने आई है। बदमाशों ने पिस्तौल के बल लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी सारी घटना ढाबे के सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
ढाबे पर जांंच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा में कालांवाली क्षेत्र में लूट, रंगदारी और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात करीब 10 बजे भी तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक अन्नपूर्णा ढाबा पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने पिस्तौल तान कर लूट की वारदात की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
जानकारी लेने के लिए कारिंदे के पास पहुंचे थे नकाबपोश बदमाश
लूट की वारदात की घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के अनुसार देर रात को दो नकाबपोश बदमाश पहले ढाबा कारिंदे से जानकारी लेते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उसकी गर्दन पर लगा दिया। जिसके बाद दूसरे बदमाश ने उसकी जेबों से नकदी निकालने शुरू कर दी।
विज्ञापन
जबकि एक अन्य तीसरा बदमाश ढाबे में रखे काउंटर की तलाशी लेता हुआ नजर आता है। युवक करीब 10 सेकंड में ही लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। जिसके बाद ढाबा कारिंदा हाथ जोड़ता हुआ भी नजर आता है। हालांकि पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन