फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thieves broke open locks of five shops in Sirsa; Karyana, medical and pesticide shop targeted

Sirsa: चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़े; करियाणा, मेडिकल व पेस्टिसाइड शॉप को बनाया निशाना, कार से आए चोर

Thu, 25 May 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 12:12 PM IST
सार

सिरसा के जनता भवन रोड पर बदमाश सुबह करीब चार बजे कार में सवार होकर आए। पहले बदमाशों ने वहां पर रेकी की और इसके पश्चात कार से लोहे की रॉड निकाल कर ताले तोड़ दिए। ऐसे में एक बदमाश दुकान के शटर को उठा दुकान के अंदर चला गया। इसी तरह से ही बदमाशों ने पांच दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Thieves broke open locks of five shops in Sirsa; Karyana, medical and pesticide shop targeted
सिरसा में चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के जनता भवन रोड पर स्थित करियाणा, मेडिकल और तीन पेस्टिसाइड सहित पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने वीरवार सुबह चार बजे वारदात की है। आई 20 कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने घटना के अंजाम दिया है। सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोर चार दुकानों से करीब 45 हजार की नकदी चोरी कर ले गए है। जबकि एक दुकान के ताले ही तोड़े है।

विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के अनुसार बदमाश सुबह करीब चार बजे कार में सवार होकर आए। इनमें से दो बदमाशों ने मुंह बांध रखे थे और कपड़ा ओढ़ रखा था। पहले बदमाशों ने वहां पर रेकी की और इसके पश्चात कार से लोहे की रॉड निकाल कर ताले तोड़ दिए। ऐसे में एक बदमाश दुकान के शटर को उठा दुकान के अंदर चला गया और रॉड से दुकान का गल्ला तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसी तरह से ही बदमाशों ने पांच दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


सुबह चार बजे बदमाशों ने चोरी की वारदात को दिया है अंजाम
बदमाश करीब आधे घंटे तक यहां पर बार बार दुकानों के ताले तोड़ते रहे और गल्ले से नकदी निकालते रहे और बाद में वहां से फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। मौके पर शहर थाना पुलिस, साइबर सैल सहित अन्य टीमें जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस अभी गाड़ी के नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर और तीन पेस्टिसाइड की दुकानों पर की वारदात

कार सवार बदमाशों ने 5 दुकानों के ताले तोड़े चाेरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पहले राजेश खन्ना पुत्र गिरिलाल खन्ना की दुकान नंबर 79 का ताला तोड़कर उसके गल्ले में रखी 7000 की नकदी चुरा ली। इसके पश्चात सतीश बांसल पुत्र बलराम बांसल की जमीदारा हाइब्रिड बीज भंडार दुकान नंबर 80 का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी चुरा ली।

जनता भवन रोड पर स्थित एक साथ पांच दुकानों के तोड़े गए है ताले

जिसके बाद ओम प्रकाश गोयल पुत्र साधुराम गोयल के मेडिकल का ताला तोड़कर उसके गल्ले में रखी एक हजार रुपये की नकदी चुरा ली। भारतीय किसान एकता के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख के किसान बीज केंद्र से 12 हजार की नकदी चुरा ली। वहीं राम कुमार के अग्रवाल किराना स्टोर की दुकान के बदमाशों ने केवल ताले तोड़े है जबकि चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। जिसके बाद बदमाश कार में सवार होकर डबवाली रोड की तरफ फरार हो गए।

पुलिस कार को ट्रेस करने का कर रही प्रयास

वहीं किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख, राजेश खन्ना, सतीश बांसल ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पहले से ही रेकी कर चुके थे। जिसके चलते उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था। चोर आराम से बार बार दुकानों के ताले तोड़ते रहे। जबकि जनता भवन रोड अति व्यस्त रोड है। यहां पर रात को भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें किसी का खौफ नहीं था। शहर में हर रोज चोरी की वारदात हो रही है। लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्ती नहीं की जा रही ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed