{"_id":"d4b37720eadbe90d7aaf15e423e3b7c3","slug":"sucide-in-girls-pg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखा- मेरा श्ाव उसे दे देना, और कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिखा- मेरा श्ाव उसे दे देना, और कर ली खुदकुशी
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट कॉलोनी स्थित एक पीजी में रहने वाली बीए की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने मरने से पूर्व एक युवक को पत्र लिखा है। जिसमें उसने अपना शव, सामान उक्त युवक को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करदी है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।
बस स्टेंड चौकी प्रभारी भूदेव ने बताया कि कोर्ट कॉलोनी स्थित एक पीजी में कालांवाली क्षेत्र के एक गांव वीरूवाला गुढ़ा निवासी 21 वर्षीय युवती परमजीत कौर रहती थी।
विज्ञापन
युवती ने देर शाम अपने कमरे में पंखे पर लटककर जान दे दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा।
परमजीत कौर सिरसा के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मौके से बरामद पत्र में उसने महावीर नाम के युवक को संबोधित एक पत्र लिखा है जिसमें उसने उसका फोन नहीं उठाने का उल्लेख किया है साथ ही लिखा है कि उसके मरने के बाद उसका शव और सामान युवक को दे दिया जाए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी और उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन