फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, women, gangrape, allegation, school, sirsa

बर्फ मांगने के बहाने बुलाया, घसीट ले गया स्कूल में और कर दिया रेप

Sun, 24 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Sun, 24 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
sirsa, women, gangrape, allegation, school, sirsa
गैंगरेप - फोटो : buraeau
पंजाब के सीएम परकाश सिंह बादल के गृहक्षेत्र लंबी में स्थित एक निजी विद्यालय में विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता भी संबंधित क्षेत्र की है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन जलघर क्षेत्र में रहती है। 19 जुलाई को शाम करीब छह बजे बर्फ लेकर उसके पास जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत कर्मचारी ने उससे बर्फ की मांग की। जब वह उसे बर्फ देने लगी तो वह उसे खींचकर स्कूल में ले गया। भीतर उसके चार साथी खड़े थे। वे उसके साथ जबरदस्ती करते हुए बेसमेंट में ले गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने शराब पी रखी थी। उसके साथ रेप किया। 20 जुलाई को सुबह करीब पांच बजे उसे बाहर निकाला। उसे चाकू दिखाकर आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उपरोक्त घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो वे उसे जान से मार देंगे। उसे चाकू की नोंक पर दो आरोपियों ने बाइक पर बैठाया और चल दिए। बाद में उसे अबोहर के नजदीक स्थित मायका में घर के पास फेंक दिया। दो दिन तक वह बेहोश रही। शुक्रवार शाम को परिजन उसे ससुराल घर लेकर आए। पीड़िता की आपबीती सुन परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। शनिवार को परिजनों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने निजी स्कूल की बेसमेंट का निरीक्षण भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पीड़िता के पति ने दर्ज करवाई थी। मामले की जांच शुरू कर दी थी। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। अब पीड़िता पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ढूंढ रही हैं इन सवालों के जवाब
1. पीड़िता तीन आरोपियों का नाम बता रही है। जबकि उसका कहना है कि वह इससे पहले उन्हें कभी नहीं मिली। फिर वह कैसे उनको पहचानती है।
2. पति ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में नाम लिखे हैं? पीड़िता मिलने से पहले उसे नामों का कैसे पता चला?
3. पूरा मोहल्ला पीड़िता के साथ चल रहा है। कहना है कि आरोपी पीड़िता से छेड़छाड़ करते थे। फिर शिकायत क्यों नहीं की?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed