{"_id":"66ad17728f94d6bcb6082ef0","slug":"sirsa-wall-of-school-toilet-collapsed-teenager-died-after-being-buried-under-the-rubble-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: स्कूल के शौचालय की दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: स्कूल के शौचालय की दीवार गिरी, मलबे में दबकर किशोर की मौत
Fri, 02 Aug 2024 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:59 PM IST
सार
परिजनों ने विद्यालय में व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कहना है कि अन्य शौचालय भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के गांव ख्योवाली के राजकीय उच्च विद्यालय में शौचालय की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना वीरवार शाम की है। मृतक 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई व पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, वहीं विद्यालय में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विद्यालय की छुट्टी के बाद शाम करीब पौने 5 बजे छात्र पवन पुत्र लालसिंह विद्यालय की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। वह दीवार के साथ बने शौचालय में शौच के लिए गया। इसी दौरान शौचालय के आगे बनी करीब 5 फुट ऊंची दीवार अचानक पवन के ऊपर आ गिरी।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पवन को लहूलुहान हालत में मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया, लेकिन परिजन सिरसा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पवन का एक बड़ा भाई और बहन हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं और घटना के बाद से सदमे में हैं।
विज्ञापन
बता दें कि विद्यालय के साथ खेल परिसर बना हुआ है। बच्चे खेल परिसर में जाने के लिए शॉर्टकट के चक्कर में विद्यालय की दीवार फांदकर जाते हैं। पवन इसी तरह जा रहा था। इससे पहले वह शौचालय में चला गया और हादसा हो गया।
घटना विद्यालय की छुट्टी होने के बाद शाम की है। गांव के ही एक अध्यापक ने इसकी सूचना दी थी। पवन शौचालयों के आगे बनी दीवार गिरने की वजह से मलबे के नीचे दबा। घटनास्थल के निकट सीसीटीवी कैमरा लगा तो है, लेकिन वह टूटा हुआ है। इसकी वजह से हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। -पुनीत चावला, कार्यवाहक इंचार्ज (रा.उ.वि.)।
मैं कल बाहर था, घटना के बारे में फोन पर पता चला। स्कूल प्रबंधन से पूरी जानकारी ली है। स्कूल की ओर से कंडम शौचालय है, इसके बारे कभी भी सूचना नहीं आई। -सिद्धांत गोदारा, सरपंच, ग्राम ख्योवाली।