फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Thugi, Money Double, Fake Currency, Sirsa

नोट दोगुने करने का झांसा देकर ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Sun, 03 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 03 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Thugi, Money Double, Fake Currency, Sirsa
रुपये - फोटो : Desk

नोट दो गुने  करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने गिरोह से तीन लोगों को गिरफ्तार करके नकली नोट में इस्तेमाल होने वाली काफी सामग्री बरामद की है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपियों को अदालत में पेश किया और अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार को करीवाला क्षेत्र में गश्त के दौरान रानियां पुलिस ने एक कार से सौ-सौ रुपये नोट के आकार के 13 पैकेट सफेद कागज, एक प्लास्टिक बॉक्स, काले व हरे रंग की तीन बोतलें, एक कटर, एक सीरिंज, एक पैकेट सफेद नमक सहित कुछ अन्य सामान मिला। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


उक्त लोगों की पहचान अमरीक, बलविंद्र व बलदेव निवासी गांव हरिपुरा के रूप में हुई है। तीनों ने बताया कि वे लोगों को नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगते हैं। असली नोट लेकर लोगों को नकली दोगुने नोट थमा दिए जाते हैं जिसके नकली होने का पता आसानी से नहीं लगता। ये लोग काफी लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। जांच अधिकारी राम निवास ने बताया कि शुक्रवार को तीनों आरोपियों को ऐलनाबाद अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। शनिवार दोपहर अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed