फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Thugi, Fraud by call, ATM, Loot, Sirsa

दिनभर कंट्रोल रूम में कॉल सुनने वाली महिला अधिकारी बता बैठी एटीएम कोड

Sun, 20 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 20 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Thugi, Fraud by call, ATM, Loot, Sirsa
फ्रॉड कॉलिंग - फोटो : Azeem Ansari

पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता लगातार जिलावासियों को सलाह दे रहें है किसी को भी मोबाइल पर अपना एटीएम कोड न बताएं और इसकी सूचना पुलिस को दें। एसपी की सलाह पर आम जनता तो अमल करती दिख रही है लेकिन पुलिस विभाग की एक महिला अधिकारी ने अपने कप्तान की सलाह नहीं मानी और इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात महिला अधिकारी ने मोबाइल पर एक अज्ञात शख्स की बातों में आकर अपना एटीएम कोड उसे दे दिया। इसके कुछ देर बाद ही उक्त शख्स ने उसके खाते से हजारों रुपये की नगदी निकाल ली। कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई गीता देवी की तैनाती पुलिस कंट्रोल रूम में है। दिनभर कंट्रोल रूम में कॉल सुनने वाली गीता देवी के मोबाइल फोन पर शुक्रवार को एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई बैंक का मैनेजर बोल रहा है, आपका खाता बंद कर दिया गया है। एएसआई गीता देवी ने कहा कि उसने खाता बंद नहीं करवाया, खुद को मैनेजर बताने वाला बोला कि लगता है गलती हो गई, परेशान मत होना प्लीज, खाता अभी दोबारा चालू कर देते हैं। कृपया अपना अकाउंट नंबर व एटीएम कोड बता दें। गीता देवी उसकी बातों में आ गई और अकाउंट नंबर व एटीएम कोड बता दिया।  
विज्ञापन


एएसआई गीता देवी ने खाता चालू होने का आश्वासन मिलने पर राहत की सांस ली ही थी कि कुछ देर में ही मोबाइल पर एक एसएमएस आया। एसएमएस पढ़ते ही गीता देवी सन्न रह गई। एसएमएस में लिखा था कि अकांउट से दस हजार रुपये निकाले गए हैं, एटीएम सुविधा का इस्तेमाल करने पर आपका धन्यवाद। गीता देवी को समझ आया गया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। उसने तुरंत बैंक में फोन करके अकांउट बंद करवाया। इसके बाद  पुलिस चौकी जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिस नंबर को कॉल आई थी उसकी लोकेशन जांचने पर पता चला कि वह झारखंड में चल रहा है। जांच अधिकारी महावीर सिंह का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता पिछले कई महीनों से मीडिया के माध्यम से जिलावासियों को बता रहे हैं कि देशभर में कई ठग गिरोह सक्रिय हैं। ये गिरोह लोगों को कभी लॉटरी निकलने, कभी टावर लगाने या बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कोड पूछकर अपना शिकार बनाते हैं। जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। इस प्रकार की कोई भी कॉल आती है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे में एसपी की अपील की अनदेखी करना महिला एएसआई को महंगा पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed