{"_id":"571a75d54f1c1bcd788b480d","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-police-women-haryana-police-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस में महिला हवलदार को फरियादी ने मारे थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ऑफिस में महिला हवलदार को फरियादी ने मारे थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात महिला हवलदार को अनुशासन का पाठ पढ़ाना भारी पड़ा। एक महिला को यह पाठ रास नहीं आया और उसने महिला हवलदार को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। हंगामे के बीच साथी पुलिस कर्मचारियों ने उसे महिला के चंगुल से छुड़वाया। महिला थाना महिला थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला पुलिस की ईएचसी सीमा रानी की तैनाती पुलिस अधीक्षक कार्यालय में है। कार्यालय में आने वाली महिलाओं से बातचीत करके बारी-बारी से उनको अधिकारियों के पास भेजाना सीमा रानी की ड्यूटी है, ताकि अनुशासन बना रहे। वीरवार को महिला हवलदार सीमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आई महिलाओं को बारी अनुसार अधिकारियों के पास भेज रही थी। इसी दौरान गांव बकरियां वाली निवासी प्रियंका जबरन अपनी बारी से पहले आगे जाने लगी तो महिला हवलदार ने उसे रोक दिया और अनुशासन भंग नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन
प्रियंका पर आरोप है कि उसे अनुशासन का पाठ रास नहीं आया और उसने महिला हवलदार सीमा से मारपीट शुरू कर दी। उसे थप्पड़ मारने शुरू किए तो महिला हवलदार सहायता के लिए एकदम से चिल्लाई। आवाज सुनते ही साथी पुलिस कर्मचारी उसे छुड़वाने पहुंचे। प्रियंका थप्पड़ मारने तक ही नहीं रुकी उसने महिला हवलदार के हाथ पर मुंह से काट खाया। मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सीमा ने लिखित में महिला थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी सीमा सोढ़ी का कहना है कि आरोपी प्रियंका के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपशब्द बोलने, मारपीट व धमकी देने का अभियोग दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन