{"_id":"56fad75a4f1c1b8e1af00fd8","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-mediacal-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल स्टोर पर छापा दो एमटीपी किट और 17 तरह की नशीली दवाइयां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल स्टोर पर छापा दो एमटीपी किट और 17 तरह की नशीली दवाइयां बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
छापा
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव रामपुरा ढिल्लों में स्वास्थ्य विभाग व ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। टीम को मौके से दो एमटीपी किट व 17 तरह की नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं हैं।
टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर संचालक को काबू केस दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग सिरसा के डिप्टी सीएमओ विरेश भूषण ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि गाव रामपुरा ढिल्ले में स्थित यू बाला जी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं के साथ साथ गर्भपात में प्रयुक्त होने वाली किट बेची जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद में ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीप महलान व डॉ. नवनीत व चोपटा थाना की पुलिस को लेकर टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर एक फर्जी गाहक भेजा गया, जिसने स्टोर संचालक से गर्भपात में प्रयुक्त होने वाली दवाएं देने को कहा-जैसे ही ग्राहक को दवा दी गई तो इशारा मिलते ही टीम ने छापेमारी की। टीम ने मौके से गर्भपात में प्रयुक्त होने वाली दो एमपीटी किट और 17 तरह की नशीली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। छापेमारी में पकड़े गए मेडिकल संचालक की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव जोड़कियां के रूप में की गई है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. विरेश भूषण के बयान पर चोपटा पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।