फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Crime, Health, Doctor, Thugi, Sirsa

मरीज की मौत का डर दिखा डॉक्टर ने की ठगी

Fri, 08 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 08 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Crime, Health, Doctor, Thugi, Sirsa
हेल्‍थ्‍ा क्राइम - फोटो : Desk

रोगी की मौत का डर दिखा परिजनों से जबरन रुपये वसूलने के मामले में अदालत ने सिरसा के डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बलवंत सिंह ने जनहित से जुड़े इस मामले में कहा है कि डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है ऐसे में रोगी को मौत का डर दिखाकर रुपये वसूलना अमानवीय कृत्य है। अदालत ने शहर थाना पुलिस को पूनिया अस्पताल के डॉक्टर अजय पूनिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खैरेकां निवासी पवन कुमार की मां की फरवरी 2016 में अचानक तबियत खराब हो गई। परिवार वाले उसे सुरखाब चौक स्थित पूनिया अस्पताल में ले गए। याचिकाकर्ता पवन कुमार ने अदालत को बताया कि अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर अजय पूनिया ने उन्हें बताया कि उसकी माता की हालत नाजुक है। अगर तुरंत स्टड नहीं डाला गया तो उनकी मौत हो जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर को स्टड डालने को कहा। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने एक लाख 85 हजार रुपये का बिल पवन कुमार को थमा दिया। पवन कुमार ने स्टड की कीमत पता कि तो कंपनी वालों ने कीमत 25 हजार रुपये बताई। पवन कुमार ने डॉक्टर से बिल कम करने को कहा। आरोप है कि डॉक्टर अजय पूनिया, डॉक्टर बलविंद्र सिंह व डॉक्टर नीरज पूनिया ने परिजनों से कहा रुपये तो देने होंगे। अभी भी महिला की हालत नाजुक है। डॉक्टरों ने परिजनों पर दबाव बनाने के लिए महिला की ऑक्सीजन व ग्लूकोज की पाइप हटा ली। डर की वजह से पवन कुमार ने एक लाख 85 हजार रुपये डॉक्टर अजय पूनिया को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कुमार ने डॉक्टर पूनिया के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। याचिका पर फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश बलवंत सिंह ने डॉक्टर अजय पूनिया सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस को मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।


हो सकती है दस साल की कैद
सीनियर एडवोकेट योगेश गर्ग का कहना है कि एक धारा मौत का भय दिखाकर जबरन वसूली करने पर लगाई गई है। इसमें डॉक्टर अजय पूनिया का दोष सिद्ध होने पर उन्हें दस साल कैद व जुर्माने की सजा हो सकती है। इसके अलावा अन्य भी गैर जमानती धाराएं हैं। यह रोगी से धोखाधड़ी करने पर लगाई गई हैं। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक महिला को स्टड लगाने की जरूरत नहीं थी। उसे जलन के कारण सीने में दर्द हुआ था लेकिन डॉक्टर ने रुपये कमाने के चक्कर में बिना वजह स्टड लगाया। स्टड की असल कीमत 25 हजार रुपये है और डॉक्टर ने रोगी के परिजनों से ठगे एक लाख 85 हजार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed