{"_id":"572f7ed44f1c1b0b5c5cd101","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-hand-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियारों से हमला करके महिला के हाथ काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियारों से हमला करके महिला के हाथ काटे
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 08 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव देसूमलकाना शनिवार की रात रंजिशन कुछ लोगों ने एक महिला पर तेजधार हथियारों से हमला कर महिला का हाथ काट दिया। हमलावरों ने उसे छुड़ाने आए जेठ पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से हालत में महिला को सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस ने हमले में शामिल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार देसूमलकाना निवासी अमनदीप कौर का किसी बात को गांव में रहने वाले गुरमेल सिंह विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, मीता सिंह, गुलाब सिंह, कृष्ण सिंह व अंग्रेज सिंह घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियार से अमनदीप कौर के हाथों पर वार किए। उसे छुड़वाने आए जेठ जसपाल भी हमले बुरी तरह घायल हो गए। हमलावरों के चले जाने के बाद ग्रामीणों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
सिर में गहरी चोट लगने के कारण अमनदीप कौर की हालत नाजुक बनीं हुई है। इस कारण डॉक्टरों को उसे रेफर करना पड़ा। जांच अधिकारी एएसआई रघुबीर सिंह का कहना है कि अमनदीप कौर के ससुर अजैब सिंह के बयानों पर आरोपी गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, मीता सिंह, गुलाब सिंह, कृष्ण सिंह व अंग्रेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। झगड़े का मुख्य कारण किसी बात को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ही है।