{"_id":"572269f34f1c1b8d07a91a0f","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-court-jail-malkhana-pistol-theft-lcd-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में चोरों का धावा, मालखाने से पिस्तौल चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट परिसर में चोरों का धावा, मालखाने से पिस्तौल चुराई
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में चोरों का धावा
- फोटो : Bureau
सिरसा रोड स्थित कोर्ट परिसर में बुधवार अर्धरात्रि चोरों ने भवन का शीशा काटकर अंदर प्रवेश किया और मालखाने का ताला तोड़कर 12 बोर की पिस्तौल चोरी कर ली। इसके अलावा लाइब्रेरी का ताला तोड़कर 17 इंच की एलईडी चुरा ली। वहीं लाइब्रेरी में स्थित काउंटर की सात-आठ दराजों के ताले तोड़ने के अलावा कोर्ट परिसर के सामने स्थित एक कन्फेक्शनरी स्टोर, एक चाय का ढाबा, एक अधिवक्ता के ऑफिस का भी ताला तोड़ा।
विज्ञापन
अधिवक्ता के ऑफिस से 1500 से 2000 रुपये की नगदी व कन्फेक्शनरी स्टोर से आइसक्रीम भी ले गए। इस कोर्ट परिसर में ही स्थित मात्र 100 मीटर की दूरी पर ट्रेजरी ऑफिस है। जहां पुलिस की गारद गश्त के लिए मौजूद रहती है। कोर्ट परिसर में रात्रि चौकीदार भी नियुक्त है इसके बावजूद चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब एक बजे कोर्ट भवन का शीशा काटकर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान वहां लगे छह सात सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया कुछ पर कपड़ा डाल दिया ताकि उनकी चोरी करते हुए फुटेज न आए। वीरवार सुबह छह बजे कोर्ट के चौकीदार चाहर सिंह ने इस चोरी की सूचना स्थानीय थाने में दी।
विज्ञापन
जिस पर थाना प्रभारी विकास कुमार, डीएसपी कुलदीप बेनीवाल दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम, साइबर सेल टीम एवं सीआईए टीम को भी बुलाया जो मामले की जांच में जुट गए। इस बारे में चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं के चैंबर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पिछले पंाच छह दिनों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता चल सके कि इन दिनों में कौन-कौन संदिग्ध लोग इस चैंबर में आए थे।
इसके अलावा साइबर सेल टीम व सीआईए टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम के विशेषज्ञ डॉ. अजमेर सिंह ने घटनास्थल से अनेक फिंगर प्रिंट उठाए हैं, जो कि मामले की गुत्थी सुलझाने में सहायक सिद्ध होंगे। चोरी की इस घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में ही एक बैठक कर अपना रोष जाहिर करते हुए चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि कोर्ट परिसर जैसी अति सुरक्षित जगह पर ही चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते है तो आम नागरिकों का क्या होगा।