{"_id":"5723b66b4f1c1b5b1fa91d6f","slug":"sirsa-news-hindi-news-crime-attack-jail-warden-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल वार्डन पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल वार्डन पर घर में घुसकर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
घायल जेल वार्डन
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में नियुक्त एक वार्डन पर शुक्रवार को उसके मकान में घुसकर एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल वार्डन संजीव सेठी ने हमला करवाने का आरोप हिसार जेल अधीक्षक पर लगाया है। सामान्य अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिरसा जेल में वार्डन संजीव सेठी का कंगनपुर रोड पर घर है। दोपहर 12 बजे उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि किसी ने उसके घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत दो पीसीआर मौके पर रवाना हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जेल वार्डन संजीव सेठी ने बताया कि कुछ समय पूर्व वह हिसार जेल में कार्यरत था।
विज्ञापन
हिसार तैनाती के दौरान उसने आरटीआई के माध्यम से कई जानकारियां मांग रखी हैं। संजीव का आरोप है कि आरटीआई को लेकर हिसार जेल अधीक्षक ने उस पर एक बार पहले भी हमला कराया था। उसके बाद वह ट्रांसफर होकर सिरसा आ गया। संजीव का कहना है कि दोपहर 12 बजे घर में बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने आकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि उक्त हमला हिसार जेल अधीक्षक उस पर करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस का कहना है कि हमला तेजधार हथियार से हुआ है शरीर पर कोई गोली का निशान नहीं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन