फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi fight, nighbougher, Sirsa

मुखिया गेट खोलकर बाहर भागा, करंट से बेहोश, पड़ोसियों ने रची परिवार को करंट लगाकर मारने की साजिश

Fri, 08 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 08 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi fight, nighbougher, Sirsa
पु‌लिस - फोटो : Desk
शहर के एकता नगर में वीरवार की सुबह बरामदे में सो रहे परिवार पर छत से ईंट-पत्थर बरसाने का मामला सामने आया है। वारदात में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन वीना रानी का कहना है कि मोहल्ले में बुधवार को पानी का टैंकर आया था। उसका देवर गोबिंद बाल्टी लेकर टैंकर के पास गया, लेकिन पड़ोस के लोग उसे पानी भरने से रोकने लगे, जिसे लेकर उसका उनसे विवाद हो गया। वीरवार की सुबह पूरा परिवार बरामदे में सोया हुआ था और पड़ोसियों ने छत पर खड़े होकर पत्थर मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


उसका पति कालू राम गेट खोलकर बाहर की ओर जाने लगा तो उसे करंट लग गया, क्योंकि पड़ोसियों ने पहले से ही मेन गेट पर बिजली का तार लपेट रखा था। पड़ोसियों की साजिश थी कि परिवार वाले जैसे बाहर की तरफ गेट खोलकर भागेंगे तो करंट से सबकी मौत हो जाएगी। सूचना मिलने पर दोपहर को पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज किया। वहीं, केलनियां में पड़ोस के युवकों ने सोनू नामक युवक के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। सिविल अस्पताल में दाखिल सोनू ने बताया कि बुधवार रात को उसका अपने भाई श्याम लाल से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


वे दोनों आपस में उलझ रहे थे। इतने में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसके सिर में तलवार मारी। घरवालों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर, थेहड़ मोहल्ले में ट्रैक्टर चालक कुलदीप सिंह पर उसके ही साथी ट्रैक्टर चालक ने डंडे से हमला कर दिया। हाथ पर डंडा लगने से सोनू की हड्डी टूट गई। सोनू का कहना है कि वह बुधवार रात को ट्रैक्टर लेकर मालिक के आरे पर जा रहा था। रास्ते में उसका अन्य साथी मिला जो शराब के नशे में चूर था और सीधा डंडे से उस पर हमला बोल दिया। राहगीरों ने सोनू को अस्पताल पहुंचाया। वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed