फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, bank, jama, atm, Sirsa

बिजली निगम, नगर परिषद में एक करोड़ के 500-1000 के नोट जमा

Sun, 13 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 13 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
मान्यता प्राप्त 500-1000 के नोटों ने सरकारी महकमों की बकायदारी कम कर दी है। दो दिनों में बिजली निगम तथा नगरपरिषद के खातों में एक करोड़ से ज्यादा पैसा जमा हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 12 बजे तक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल डबवाली ने  67 लाख रुपये जुटाए। दूसरे दिन शनिवार को शाम पांच बजे तक 11 लाख 79 हजार रुपये की रिकवरी हुई। जबकि उपमंडल चौटाला में 18.11 लाख रुपये  जमा हुए हैं। बिलिंग समय में मुश्किल से एक दिन में 15 लाख जमा करने वाले बिजली निगम को मान्यता प्राप्त नोटों से चार गुणा रिकवरी हुई है। दूसरी ओर नगरपरिषद में दो दिनों में करीब साढ़े आठ लाख रुपये की रिकवरी हुई। पहले दिन कुछ ही घंटों में छह लाख रुपये आ गए, जबकि शनिवार को दो लाख 40 हजार रुपये  आए। अधिकतर पैसा किराएदारों ने भरा। पार्षद विनोद बांसल के अनुसार सरकार की घोषणा के अनुरूप रविवार को भी नगरपरिषद खुली रहेगी। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कोई भी व्यक्ति प्रॉपर्टी टैक्स या किराया भर सकता है।
विज्ञापन


आज खुलेंगे काउंटर
रविवार को सुबह नौ से दो बजे तक काउंटर खुले रखे जाएंगे। कोई भी व्यक्ति 500 या 1000 के नोटों से अपने पुराने या फिर पुराने बिल की अदायगी कर सकता है।
मोहन लाल, एसडीई, बिजली निगम, उपमंडल डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed