फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Murder of a young man who came home on bail in Badagudha

सिरसा में वारदात: बडागुढ़ा में जमानत पर घर आए युवक की हत्या, गली में पड़ा मिला शव

Mon, 02 Oct 2023 06:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 06:41 PM IST
सार

मृतक का गांव के ही व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी मक्खन सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sirsa: Murder of a young man who came home on bail in Badagudha
demo pic

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव बडागुढ़ा में सोमवार अलसुबह एक युवक का शव गली में पड़ा मिला है। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गांव के गुरविंदर सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। जो दो माह जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर घर आया था। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इसी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक गांव बडागुढ़ा निवासी 30 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ काला ड्राइविंग का कार्य करता था। गुरविंदर पर एक मामले में  केस दर्ज हुआ था। कुछ दिन पहले वह जमानत पर घर आया था। इसी मामले में गांव का  मक्खन सिंह नामक व्यक्ति उससे रंजिश रखता था। इस मामले में काला का मक्खन सिंह के साथ कई बार  झगड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार बीते रविवार देर रात्रि गुरविंदर सिंह उर्फ काला हाथ में कसिया लेकर मक्खन सिंह के घर के बाहर पहुंच गया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब मक्खन सिंह बाहर गली में आया तो दोनों की हाथापाई हो गई। इसी दौरान मक्खन सिंह ने गुरविंदर के हाथ से कसिया छीनकर उसके सिर में वार कर दियाए जिससे गुरविंदर सिंह लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद मक्खन सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलसुबह लगा घटना का पता 
सिर में चोट लगने के बाद गुरविंदर सिंह की अधिक खून बहने से मौत हो गई। शव रातभर गली में पड़ा रहा। सोमवार अलसुबह जब महिलाओं ने गली में शव पड़ा देखा तो गांव में सूचना आग की तरह फैल गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं सूचना के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी चांद सिंहए डीएसपी व सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचा।


मृतक के भाई गुरदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मक्खन सिंह का उसके भाई गुरविंदर के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। मक्खन सिंह कुछ समय से उसके भाई को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। बीती रविवार रात्रि उसका भाई जब खाना खाकर बाहर गली में गया तो मक्खन सिंह ने उसके सिर में कसिये से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed