फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, women murder,, sirsa

दिनदहाड़े घर में घुस महिला का कत्ल, बालियां भी नोंच ले गए

Wed, 20 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 20 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, women murder,, sirsa
महिला का कत्ल - फोटो : bureau
दिनदहाड़े बेगू रोड पर स्थित एक घर में घुसकर महिला की गला घोंटकर हत्या करके लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना का पता लोगों को तब चला जब बच्चे स्कूल से घर लौटकर आए। सूचना मिलने पर डीएसपी विजय कक्कड़ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मर्डर की इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन



   जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी नीरू की शादी फाजिल्का निवासी ओमप्रकाश के साथ हुई थी। पति ओम प्रकाश से कुछ समय पहले नीरू का तलाक हो गया और वह अपने दो बेटों दस वर्षीय लवीश व 12 वर्षीय हिमांशु को साथ लेकर सिरसा के बेगू रोड स्थित मोहता गार्डन में रहने लगी। मंगलवार की सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे। दोपहर डेढ़ बजे लवीश व हिमांशु स्कूल से लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। बच्चों ने मां नीरू को गेट खोलने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। बड़ा बेटा हिमांशु दीवार पर चढ़कर घर में दाखिल हुआ। उसने देखा कमरे का गेट बाहर से बंद था, हिमांशु ने गेट खोला तो बेड पर मां का शव पड़ा हुआ था। मां नीरू के कानों से खून बह रहा था। बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग आवाज सुनकर घर में पहुंचे। पड़ोसियों ने परमार्थ कॉलोनी में रहने वाली नीरू की मां व भाई को घटना की सूचना दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। मृतका के कानों से बालियां गायब हैं, कालियां खींच कर कानों से निकाली गई हैं, जिससे कानों से खून बहने लगा। शव के पास एक फीता भी पड़ा मिला। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इसी फीते नीरू का गला घोंटा गया।
विज्ञापन


लूट से मामला जोड़ रही है पुलिस  
जांच के शुरुआती चरण में मामला लूट से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस यह पड़ताल करने में जुटी है कि कानों की बालियां के अलावा कौन-कौन सी चीज गायब है? घर के अंदर व कमरे में सामान बिखरा हुआ नहीं है। इस कारण पुलिस लूट के अलावा कई दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता स्वयं सिविल अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से सारी जानकारी जुटाई। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द केस को ट्रेस करने के निर्देश दिए। शहर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट व मर्डर का केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पर उठ रही है शक की सुई
नीरू हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को मर्डर का मोटिव लूटपाट से ज्यादा पति का प्रतिशोध का लग रहा है। फाजिल्का निवासी ओमप्रकाश सुनार का काम करता है। पांच साल पहले नीरू की पति से अनबन शुरू हो गई। बात ज्यादा बिगड़ने पर नौबत तलाक की आ गई। नीरू ने कोर्ट में जरिए ओमप्रकाश से तलाक ले लिया। ओम प्रकाश को बेटे हिमांशु व लवीश से काफी प्यार है। इसलिए वह दोनों को अपने साथ रखना चाहता था। वह चाहता था कि बच्चों की परवरिश वो करे ना कि नीरू। नीरू भी यही चाहती थी कि बच्चे उसके पास रहें। बच्चों को अपने-अपने पास रखने की जिद के कारण मामला अदालत में चला गया। अदालत ने फैसला नीरू के पक्ष में दिया और वह बच्चों को लेकर सिरसा चली आई। केस हारने के बाद से ओमप्रकाश में नीरू से बदला लेने की भावना पैदा हो गई। जांच में जुटी सीआईए को पूरा शक है कि पति ओमप्रकाश ही नीरू के मर्डर का मास्टर माइंड है। उसे पता था कि बच्चे स्कूल जाने के बाद नीरू घर में अकेली होती है। उसने अपने मास्टर माइंड हत्या की साजिश रची। पति ने या तो स्वयं ही वारदात को अंजाम दिया है या उसने भाड़े के बदमाशों को नीरू के मर्डर की सुपारी दी। सीआईए प्रभारी राजाराम जल्द से जल्द मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुटे हुए हैं। सीआईए पति ओमप्रकाश से पूछताछ करेगी और इसके लिए एक टीम फाजिल्का रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed