फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, roberry in bank.sirsa

बच्ची ने दिनदहाड़े बैंक से उड़ाइए 28 लाख

Wed, 20 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 20 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, roberry in bank.sirsa
बैंक में चोरी - फोटो : bureau
शहर की अनाजमंडी स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में मंगलवार की दोपहर एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया है। करीब डेढ़ बजे दस से बारह वर्ष की एक अज्ञात बालिका ने शाखा प्रबंधक की केबिन में घुसकर वहां रखा एक आढ़ती का 28 लाख रुपयों से भरा बैग उठाकर भाग गई। घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास कुमार ने पूरे दल-बल सहित घटनास्थल का निरीक्षण कर शहर के चारों ओर नाकेबंदी करवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आम लोगों को दिखाई जा रही है वहीं ये फुटेज सोशल साइट्स पर भी वायरल कर दी गई है, ताकि इस अज्ञात लड़की की जल्द से जल्द पहचान हो सके।
विज्ञापन



    जानकारी अनुसार स्थानीय अनाजमंडी में फर्म चलाने वाले एक व्यक्ति ने ओबीसी बैक से लोन लिया हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी यह फर्म फेल हो गई। वह व्यक्ति बैंक का लोन भरने में असमर्थ था। पंचायती तौर पर हुए निर्णय में उक्त फर्म के मालिक ने अपना मकान व प्लॉट बेचकर आढ़ती एसोसिएशन को लोन के रुपये दे दिए ताकि वे बैंक में जाकर उसकी लोन राशि जमा करवा दें।
विज्ञापन



इस पर कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल व सचिव चंद्रप्रकाश सोनी मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे 38 लाख रुपये की यह राशि दो पैकेट में बांधकर बैंक पहुंचे तथा शाखा प्रबंधक एमएस बैनीवाल के केबिन में जाकर उक्त लोन राशि एवं उसके ब्याज के बारे में जानकारी लेने लगे। इसी दौरान उन्होंने एक पैकेट में रखे दस लाख रुपये अपने एक कर्मचारी को देकर कैशियर के पास जमा करवाने के लिए भेज दिया, जबकि दूसरे पैकेट में रखे 28 लाख रुपये अपने पास ही रखकर बैठ गए। इस दौरान करीब डेढ़ बजे करीब दस-बारह वर्षीय सफेद कमीज व काले रंग की जींस पहने हुए एक बच्ची बैंक परिसर में आई तथा मैनेजर के केबिन में जाकर रुपयों से भरे बैग को उठाकर बाहर चली गई। हालांकि यह सारा घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। शाखा प्रबंधक से हिसाब पूछने के बाद जब उन्होंने अपने पास ही रखे बैग को संभाला तो वह बैग वहां नहीं मिला। शोर मचाने पर बैंक के गार्ड व अन्य कर्मचारियों ने बैंक के दरवाजे बंद कर दिए तथा बैग की इधर-उधर तलाश की गई। बैग के न मिलने पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। जिसमें उक्त अज्ञात लड़की का कारनामा सामने आया। हालांकि कैमरों की क्वालिटी घटिया होने के कारण कोई भी फुटेज साफ दिखाई नहीं दे रही है। फिर भी इसी फुटेज के आधार पर इस अज्ञात लड़की की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed