{"_id":"5754840f4f1c1b903c109d59","slug":"sirsa-hindi-news-rape-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से 4 माह तक मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से 4 माह तक मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को काबू कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किराये के मकान पर रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ उसका मकान मालिक पिछले कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब वह गर्भ से हो गई।
पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दी थी कि उसका मकान मालिक पिछले कई दिनों से उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 25 मई की रात में वह उनके घर में आया और उसे धमकाया कि यदि वह इस बारे में किसी से कुछ भी कहेगी तो वह उसे मार डालेगा। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि महिला पुलिस की एएसआई कमलेश रानी एवं महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता ने पुलिस को बयान में बताया कि पांच फरवरी को आरोपी नारायण दास उसके घर में आया और घर में अकेली पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे मार डालने की धमकी देकर रोज उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला पुलिस अधिकारी कमलेश रानी ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में 6-7 सप्ताह का गर्भ पाया गया है। इस पर मामले के आईओ एएसआई अनिल कुमार ने आरोपी को काबू कर न्यायालय के माध्यम से जेल भिजवा दिया है।