फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, priest, sirsa

विवाहिता को लेकर फरार हुआ पुजारी लौटा, महिलाओं ने किया हंगामा

Sun, 17 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 17 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, priest, sirsa
विरोध - फोटो : bureau
रानियां रोड क्षेत्र स्थित एक मंदिर का पुजारी विवाहिता को लेकर फरार हो गया था। शनिवार को कुछ दिनों बाद जब वह लौटा तो पीर बस्ती की महिलाओं ने उसे घेर लिया। हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस उक्त पुजारी व विवाहिता को लेकर चौकी ले आई। पीछे से पीछे महिलाएं चौकी पहुंची और वहां जमकर बवाल काटा। महिलाओं का कहना है कि पुलिस पुजारी पर कार्रवाई करे। थोड़ी देर बाद पुलिस के आश्वासन देने पर महिलाएं लौट गईं।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार रानियां रोड क्षेत्र स्थित एक मंदिर का पुजारी कुछ दिन पहले एक विवाहिता संग फरार हो गया था। इसके चलते मोहल्ले की महिलाओं में पुजारी के प्रति रोष पैदा हो गया। शनिवार दोपहर महिलाओं ने पुजारी संग उक्त महिला को मोहल्ले में आते दिखा तो उनके रहा नहीं गया। महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके की नजाकत समझते हुए पुलिस पुजारी व विवाहिता को अपने साथ चौकी ले आई। पुलिस ने विवाहिता के पति को फोन करके बुला लिया। आक्रोशित महिलाएं भी पुलिस चौकी समक्ष पहुंच गईं और शोर करने लगीं। मोहल्ले की महिलाओं ने पुलिस से पुजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा लेकिन विवाहिता के परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। महिलाओं को जब यह बात समझाई गई तब जाकर वे पुलिस चौकी से  मोहल्ले की ओर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed