फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, murderr, sirsa

दहेलोभियों ने बहू को रस्सी से गला घोंटकर मारा

Wed, 20 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 20 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, murderr, sirsa
बहू का कत्ल - फोटो : bureau
दहेलोभी ससुराल वालों ने नवविवाहिता बहू को रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट दिया है। यह आरोप लगाया है मृतका के परिजनों ने। मामला जिले के गांव बाजेकां का है। मृतका के परिजनों को ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी चक्कर आने से मौत हो गई और उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। परिवार वाले बाजेकां पहुंचे और कब्रिस्तान जाकर बेटी का शव देखकर वे हैरान रह गए। उसके गले में रस्सी से गला घोंटने का निशान ने उसकी हत्या होने की कहानी साफ तौर से बता रहा था। परिवार वाले मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और अपने मृतक बेटी की फोटो दिखाई। पुलिस अधीक्षक ने तुरंत सदर थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  

  जानकारी के अनुसार सिरसा सीमा से लगते राजस्थान के गांव तलवाड़ा झील निवासी सुरजीत ने अपनी दो बेटियों की शादी एक साथ सिरसा के गांव बजेकां निवासी नीमनाथ के पुत्रों से ढाई साल पहले की थी। बड़ी बेटी ऊषा की शादी रवि के साथ और छोटी बेटी रवीना की शादी अमरू के साथ हुई। सुरजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता को बताया कि शादी में ज्यादा सामान नहीं लाने के चलते ससुराल वाले उसकी बेटियों को प्रताड़ित करने लगे। वे ऊषा व रवीना के साथ मारपीट करके घर से निकाल देते। इस वजह से दो बार पंचायत हुई और उसने अपने बेटियों को वापस ससुराल भेजा दिया। चार दिन पहले फिर से ससुराल वालों ने बड़ी बेटी ऊषा से मारपीट की और उसे मायके तलवाड़ा झील छोड़कर चले गए। छोटी बेटी रवीना ससुराल में ही थी।
विज्ञापन


17 जुलाई को सुबह 11 बजे रवीना का अपने भाई के पास फोन आया था, उसने कहा कि पापा से बात करवा दो। पिता सुरजीत का कहना है कि घर पर नहीं होने के कारण वे रवीना से बात न कर सका। शाम पांच बजे दामाद अमरू का फोन आया और उसने कहा कि आपकी बेटी रवीना की चक्कर आने से मौत हो गई है। हम उसका कब्रिस्तान में दफनाने जा रहे हैं। बेटी की मौत के बात सुनकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन सरक गई। पिता सुरजीत ने पुलिस को बताया कि पूरा परिवार गाड़ी में सवार होकर बाजेकां बेटी के ससुराल पहुंचा तो उन्होंने धक्के मारकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। सोमवार को पूरा परिवार कब्रिस्तान जाकर अंतिम बार बेटी का चेहरा देखने गया। जब उसके चेहरे से कफन उठाया तो उसके गले में रस्सी से गला दबाएं जाने के गहरे निशान दिखे। जिससे से यह साफ हो गया रवीना की मौत चक्कर आने के कारण नहीं बल्कि रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। परिवार ने मृतक रवीना की मोबाइल से फोटो खींची ली और सबूत के तौर पर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता को दिखाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिस भी पुलिस कर्मचारी ने फोटो देखी सभी ने कहा कि गले में गहरा गोल निशान साफ दर्शाता है कि रस्सी से गला घोटकर मर्डर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसडी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका की फोटो देखी जिसमें गले पर गहरा गोल निशान साफ दिखाई दे रहा है। कब्रिस्तान से शव निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लिए एसडीएम और डॉक्टरों के बोर्ड हेतु सिविल सर्जन को पत्र लिखा गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को कब्रिस्तान से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतका के परिवार की शिकायत दर्ज कर ली गई है।
राम सिंह, प्रभारी सदर थाना, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed