{"_id":"6717fa54eeb15b9fbe0a1d23","slug":"sirsa-car-mirror-knocked-when-owner-came-out-bag-full-of-rs-1-lakh-went-missing-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: कार का शीशा खटखटाया, मालिक बाहर निकला तो गायब हो गया 1 लाख रुपये से भरा बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: कार का शीशा खटखटाया, मालिक बाहर निकला तो गायब हो गया 1 लाख रुपये से भरा बैग
Wed, 23 Oct 2024 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:47 AM IST
सार
इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अमृतसर के व्यापारी मोहन अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात बच्चे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के बस स्टैंड के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी की कार से एक बच्चा बैग व अटैची उठाकर ले गया। बैग में एक लाख रुपये की राशि व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहन अग्रवाल निवासी अमृतसर का सामान बेचने का कारोबार है। वह मंगलवार को सिरसा के जेके इलेक्टि्रक पर काम निपटाकर फतेहाबाद की ओर जा रहा था। बस स्टैंड के पास जब उसने गाड़ी को खड़ा किया, तो एक बच्चे ने उनकी कार का शीशा खटखटाया।
विज्ञापन
मोहन अग्रवाल ने बताया कि जब वह और उसका चालक नीचे उतरकर देखने लगते तो इतने में कार का दरवाजा खोलकर उसकी गाड़ी की पिछली सीट पर पड़ा बैग व अटैची चुरा लिए गए। बैग में एक लाख रुपये की नकदी व कुछ जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
जानकारी मिली थी कि बस स्टैंड के पास कार में चोरी हुई है। मालिक को शक है कि किसी बच्चे ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है और जांच आरंभ कर दी गई है। -दिनकर, थाना प्रभारी सिविल लाइन, सिरसा।