{"_id":"66b9e055b69328c8160269c5","slug":"sirsa-a-bike-riding-miscreant-snatched-the-scooter-and-cash-from-the-person-and-escaped-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: बाइक सवार बदमाश व्यक्ति से नगदी सहित स्कूटी छीनकर फरार, पुलिस ने कराई नाकाबंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: बाइक सवार बदमाश व्यक्ति से नगदी सहित स्कूटी छीनकर फरार, पुलिस ने कराई नाकाबंदी
Mon, 12 Aug 2024 03:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:43 PM IST
सार
पुलिस ने शहर में नाकाबंदी भी करवा दी है, ताकि लुटेरों का सुराग लगाया जा सके। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि लुटेरों का जल्द से जल्द सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिरसा के शहर कालांवाली के पुराना पंचरत्न सिनेमा रोड पर बैंक में कैश जमा करवाने जा रहे एक मित्र बैंक चलाने वाले व्यक्ति से तीन हथियारबंद युवक नोटों से भरी स्कूटी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 व एसएचओ भी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना का शिकार हुए व्यक्ति से पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी भी करवा दी है, ताकि लुटेरों का जल्द से जल्द सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार कालांवाली निवासी विपिन पुत्र हरबंसलाल पुरानी मंडल रेलवे स्टेशन के सामने मित्र बैंक चलाता है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसका पिता हरबंसलाल पुत्र गिरधारीलाल अपनी स्कूटी लेकर बैंक में कैश जमा करवाने जा रहा था। उसके पास स्कूटी की डिग्गी में करीब 6.40 लाख रुपये की नगदी थी।
विज्ञापन
जैसे ही वह ब्रेकर के निकट पहुंचा तो दो बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने तेजधार हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूटी छीन ली और पंजाब बस स्टेंड की ओर भाग गए। उसने तुरंत डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद एसएचओ विक्रम भी टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन