फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sims found in barracks in jail in Sirsa of Haryana

सिरसा: जेल के दो बैरकों से अलग-अलग कंपनियों के सिम बरामद, निकाली जाएगी कॉल डिटेल

Wed, 23 Mar 2022 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 02:01 AM IST
सार

बैरक नंबर 11 में टूटा हुआ सिम व 15 में पूरा सिम बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Sims found in barracks in jail in Sirsa of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में जिला जेल में बैरक नंबर 11 के बाथरूम में टूटी हुई एयरटेल कंपनी की ओर बैरक नंबर 15 से बीएसएनएल कंपनी की सिम बरामद हुई है। जेल कर्मचारियों ने इस मामले की सूचना हूडा पुलिस चौकी को दी है। पुलिस ने मनप्रीत उर्फ मन्ना व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कॉल डिटेल निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जेल उपाधीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि 21 मार्च को बैरक नंबर 11ए में हवालाती बलकार सिंह निवासी गांव नीवाला मोरिका, मोहनलाल निवासी अहमदपुर दारेवाला बंद थे। बैरक इंचार्ज वार्डर देवीलाल को दोनों बंदियों के बाथरूम से एयरटेल कंपनी की टूटी हुई सिम बरामद हुई। देवीलाल दोनों को लेकर कार्यालय आया। हवालाती बलकार सिंह व कैदी मोहन लाल से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह सिम बाथरूम में रखी हुई झाड़ू को उठाने पर मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: फेसबुक पर हुई दोस्ती, होटल में मांग भर बनाए शारीरिक संबंध, बाद में पता चला कि एक बच्चे का है बाप
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरक में सिम कार्ड मिलने पर दोपहर 1 बजे ड्यूटी पर आने वाली गार्द व पहले से ड्यूटी पर तैनात वार्डर गार्द से बैरक नंबर 11 की गहनता से तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान बैरक नंबर 11 से कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ। इस दौरान अन्य बंदियों से पूछताछ की गई। इस दौरान दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी खैरपुर सिरसा से पूछताछ करने पर उसने बैरक नंबर 15ए में बंद कैदी मनप्रीत उर्फ मन्ना के पास एक और सिम होने बारे बताया।

इसके पश्चात कैदी मनप्रीत उर्फ मन्ना निवासी वार्ड 3 रानियां से एक बीएसएनएल की 4जी की सिम बरामद की गई। इसके बाद उसके बैरक की गहनता से तलाशी ली गई, लेकिन कोई अवैध वस्तु या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ। इसके बाद हूडा पुलिस चौकी को सिम मिलने संबंधी सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed