फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Searching on Railway

इंटेलिजेंस इनपुट पर रेलगाड़ियों और यात्रियों को खंगाला

Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Searching on Railway
इंटेलिजेंस से मिली इनपुट के आधार पर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और रेलगाड़ी में सवार यात्रियों की तलाशी के लिए विशेष अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन


सिरसा जीआरपी ने शुक्रवार को स्टेशन पर आने और जाने वाली रेलगाड़ियों सवार लोगों के सामान की गहनता से तलाशी ली।

सिरसा रेलवे थाना प्रभारी सकतर सिंह के नेतृत्व टीम बिहार से पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रही। बिहार में चुनाव समाप्ति के बाद से सैकड़ों की संख्या में वहां से लोग हरियाणा व पंजाब की आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार जीआरपी को इनपुट मिली है कि बिहार के कई जिलों में आधुनिक हथियार अवैध तौर पर बनते हैं और इन हथियारों की मांग हरियाणा व पंजाब में काफी है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित हथियार में शामिल नाइन एमएम पिस्टल की कीमत मुंगेर में 48 हजार रुपये है जो पंजाब व हरियाणा में 90 से हजार रुपये में आराम से बिकता है।

वहां से कारबाइन से लेकर बंदूक व राइफल पंजाब में तस्करी करके बेची जाती हैं। ऐसे में सिरसा रेलवे पुलिस शुक्रवार को सिरसा से पंजाब और दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार और इन से स्टेशन पर उतरे यात्रियों का सारा सामान गहनता से जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी एसएचओ सकतर सिंह ने बताया कि पूरा आपरेशन जीआरपी पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य के आदेश पर चलाया जा रहा है।

स्टेशन पर आने वाले हर शख्स और उसके सामान जीआरपी जांच रही है। इसके अलावा स्टेशन परिसर और बाहर खड़े रहने वाले वाहनों की तलाशी का अभियान भी छेड़ा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारी सीजन अभी कई दिनों तक चलेगा ऐसे में इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर प्रदेशभर में जीआरपी का विशेष अभियान पहले से ही जारी है।


ताजा सूचना को भी जीआरपी गंभीरता से ले रही है। बिना तलाशी के कोई भी व्यक्ति स्टेशन के अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रत्येक शख्स चाहे वो महिला हो उस पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed