फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Safety tank spilled innocent, death

सेफ्टी टैंक में गिरा मासूम, मौत

Wed, 10 Feb 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Safety tank spilled innocent, death

चोपटा क्षेत्र के गांव गुडियाखेड़ा में सोमवार बाद दोपहर को लापता हुए एक मासूम का शव शौचालय के लिए बनाए गए सेफ्टी टैंक में मिला। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के  गांव गुड़ियाखेड़ा निवासी सुरेश कुमार सहारण ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसका छह वर्षीय बेटा अंकित जो कक्षा दो में पढ़ता है।

सोमवार दोपहर को स्कूल से आने के बाद बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के पास खाली पड़े प्लॉट में चला गया। खेलने के दौरान ही अंकित प्लॉट में बनाए गए टैंक में जा गिरा।
विज्ञापन


काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। किसी अनहोनी के चलते परिजनों ने मंदिर से गांव में मुनादी करवाई और पुलिस को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बच्चे की काफी तलाश की और अन्य बच्चों से पूछताछ की। इसके बाद जब पुलिस व परिजन खाली प्लॉट में गए तो वहां बने टैंक में अंकित की चप्पल तैर रही थी।


इस पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने टैंक में बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बच्चा टैंक में मिल गया और उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed