फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Policeman attack wife and daughter, Murder in sirsa, cut daughter throat, father killed daughter

पिता के हाथों गला कटने से घायल हुई बेटी का टूटा दम

Sun, 19 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 19 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Policeman attack wife and daughter, Murder in sirsa, cut daughter throat, father killed daughter
घायल महिला और बच्ची - फोटो : Desk

पुलिस कर्मी पिता की हैवानियत का शिकार हुई आठ वर्षीय तनु की शनिवार दोपहर हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में दिल दहलाने वाली इस वारदात से पुलिस वाले से लेकर आमजन तक सभी सन्न हैं।

विज्ञापन


वारदात में घायल पत्नी संतोष रानी व छोटी बेटी प्रेरणा की अस्पताल में जिंदगी से जंग जारी है। चिकित्सक लगातार दोनों की हालत पर नजर रखे हुए हैं। शनिवार दोपहर को वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति अनिल को हुडा चौकी पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


क्या था मामला :- ओढां पुलिस थाने में तैनात मुंशी हवलदार अनिल कुमार वीरवार रात को पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में आया। घर आते ही उसका अपनी पत्नी संतोष रानी से झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने चाकू लेकर पत्नी पर लगातार वार किए। इसके बाद उसने अपनी आठ वर्षीय बेटी तनु व दो वर्षीय प्रेरणा को भी चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को मरा हुआ समझकर वह उन्हें घर में बंद करके फरार हो गया। थोड़ी देर बाद पत्नी संतोष को होश आया तो उसने हिम्मत करके खिड़की बाहर की ओर छलांग लगाई। शोर मचाने पर लाइन में रहने वाले पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेट तोड़कर घायल तनु व प्रेरणा को बाहर निकला। इसके बाद तीनों अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस लाइन के क्वार्टर में इतनी बड़ी वारदात होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, डीएसपी हेड क्वार्टर विजय कक्कड़ मौके पर पहुंचे। आरोपी अनिल कुमार भागकर अपनी मां के घर गांव चौटाला गया था। पुलिस टीम ने उसे गांव में घेरकर पकड़ लिया।


हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि शनिवार दोपहर को आरोपी अनिल को कोर्ट में पेश किया गया और मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है। दोपहर को ही सूचना मिली कि हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी की पत्नी तनु की मौत हो गई है। इसके बाद जानलेवा हमले के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। एएसआई जग्गा सिंह के नेतृत्व में एक टीम हिसार रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed