फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   new married couple dead in car accident, accident in sirsa, preparing to dubai, Sirsa

दुबई जाने की तैयारी कर रहा था नव विवाहित जोड़ा, और...

Sun, 19 Jun 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 19 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
new married couple dead in car accident, accident in sirsa, preparing to dubai, Sirsa
कार एक्‍ससीडेंट में मरने वाले दंपति - फोटो : Bureau

लावारिस पशुओं को मुख्य मार्गों से हटाने के आदेश पर प्रशासन गौर नहीं कर रहा। ऐसे में हादसों की वजह से सड़कें इंसानी खून से लाल हो रही हैं। शुक्रवार रात को सिरसा में चौटाला रोड (एनएच-54) पर गांव आसाखेड़ा के नजदीक लावारिस पशु एक कार के आगे आ गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार नव दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। अब तक सिरसा जिले में लावारिस पशुओं के चलते 55 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सवाल उठता है कि क्या प्रशासन कदम उठाएगा या फिर मौत का सिलसिला कभी नहीं थमेगा?

विज्ञापन


राजस्थान की संगरिया मंडी निवासी 24 वर्षीय पुनीत अपनी पत्नी 22 वर्षीय नव्या के साथ शुक्रवार को बठिंडा में शॉपिंग करने गया था। बठिंडा से वह अपने ससुराल में अपने साले सायरस का हाल जानने के लिए गिदड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) चला गया। जो कि कुछ दिन पूर्व वाहन स्लिप होने से हादसे का शिकार हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब नौ बजे कार पर दोनों वापस संगरिया की ओर चल दिए। करीब सवा 10 बजे गांव आसाखेड़ा के नजदीक उनकी कार के आगे लावारिस पशु आ गया। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुनीत बेसुध होकर कार में गिर गया। नव्या ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे आ रहे एक बाइक चालक ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में लोगों ने बुरी तरह से पिचकी कार के दरवाजों को तोड़ा। लोगों ने दोनों को डबवाली के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा सुमन निवासी संगरिया के बयान पर चौटाला पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को डबवाली के सरकारी अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके वारिसों को सौंप दिया।

पांच माह पहले हुई थी शादी
पुनीत संगरिया का सर्राफा कारोबारी था। अपने चाचा के साथ वर्धमान ज्वैलर्स के नाम से शोरूम चलता था। उसके पिता पवन कुमार जाने-माने आढ़ती हैं। पुनीत की शादी 30 जनवरी 2016 को गिदड़बाहा निवासी नव्या के साथ हुई थी। मृतक इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। जबकि नव्या का एक भाई है। जो दसवीं कक्षा में पढ़ता है।

दुबई जाने की तैयारी कर रहे थे
पुनीत तथा नव्या ने 25 जुलाई 2016 को दुबई जाना था। वे टूर की तैयारियों में लगे हुए थे। इसी सिलसिले में बठिंडा में शॉपिंग करने गए थे। शॉपिंग के बाद गिदड़बाहा में चले गए। हालांकि पुनीत के ससुरालियों ने उसे वहां रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों संगरिया के लिए निकल गए।

अब तक 55 मौत
लावारिस पशुओं की वजह से सिरसा में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। एनएच-54 पर गांव चौटाला के नजदीक 16 मई 2016 को हुए हादसे में तीन की मौत हो गई थी। शुक्रवार को दंपति की मौत हो गई। अब तक पूरे जिले में डेढ़ साल में 55 मौत हो चुकी हैं।


मृतक पुनीत के चाचा सुमन के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। सुमन ने बयान दिया है कि वह भी डबवाली आया हुआ था। उसकी गाड़ी भतीजे की गाड़ी के पीछे थी। उसने देखा कि पुनीत की गाड़ी के आगे लावारिस पशु आ गया। जिसकी वजह से अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से जा टकराई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके वारिसों को सौंप दिया।
-बलवीर सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी, चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed