{"_id":"5818e6ee4f1c1b0e57436455","slug":"police-arrest-attack-liquer-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में रॉड लेकर पुलिस वालों से बोला, दम है तो पकड़ कर बताओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ में रॉड लेकर पुलिस वालों से बोला, दम है तो पकड़ कर बताओ
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हुडा सेक्टर 20 कॉलोनी में मकान मालिक को गालियां देने वाला किरायेदार मौके पर पहुंची पुलिस से भी भिड़ गया। किरायेदार ने पुलिस वालों को ही मकान के अंदर घुसकर उसे पकड़कर दिखाने का चैलेंज दे दिया। हुडा चौकी के हवलदार प्रदीप कुमार ने उसे हिरासत मेें लेने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति हाथ में रॉड लेकर खड़ा हो गया। भारी हंगामे के बीच पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोचकर हवालात पहुंचाया गया। हुडा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के पॉश क्षेत्र हुडा सेक्टर 20 स्थित मकान नंबर 363 में रेशम सिंह रहता है। रेशम ने गांव संतावाली निवासी बलजिंद्र कंबोज उर्फ लाली को मकान का ऊपरी भाग किराये पर दे रखा है। आरोप है कि दीपावली के दिन 30 अक्टूबर को किरायेदार बलजिंद्र कंबोज शराब के नशे में धुत होकर मकान मालिक को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
मकान मालिक रेशम सिंह का कहना है कि बलजिंद्र कंबोज ने दो महीने से किराया नहीं दिया है। दीपावली की रात भी उसे किराया देने का कहा, इसी बात को लेकर वह नशे में गालियां देने लगा। किराएदार ने धमकी दी कि न किराया दूंगा और न मकान खाली करके जाऊंगा। रेशम सिंह ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। हुडा चौकी में ड्यूटी पर तैनात हवलदार प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे बलजिंद्र कंबोज को समझाया तो वह उस समय तो वह चुप हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि अगले दिन सोमवार शाम होते ही कि बलजिंद्र फिर मकान मालिक को धमकाने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस फिर मौके पर पहुंची। बलजिंद्र ने पुलिस कर्मियों को चुनौती दी कि हिम्मत है तो मकान में घुसकर उसे पकड़कर ले जाओ। हवलदार प्रदीप ने अंदर जाने का प्रयास किया तो बलजिंद्र ने रॉड निकाल ली। इसके बाद हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
बलजिंद्र का हंगामा लगातार जारी था। हुडा चौकी प्रभारी ने पुलिस फोर्स बुलवाई जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे मकान में घुसकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी बलजिंद्र कंबोज के खिलाफ दो केस दर्ज किए हैं। पहला केस मकान मालिक रेशम सिंह की शिकायत पर उसे गालियां और धमकी देने का दर्ज किया है और दूसरा केस पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी का है। हुडा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार का कहना है कि आरोपी बलजिंद्र को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।